विटामिन B12 की कमी से परेशान..खाना शुरू करें ये चीजें

Trending हेल्थ & ब्यूटी

Vitamin B12: मानव शरीर के लाल रक्त कोशिकाएं, डीएनए बनाने और अन्य कामों की पूर्ति करने के लिए Vitamin B12 की जरूरत होती है। बॉडी में Vitamin B12 की यदि कमी हो जाती है तो सेहत को कई सारी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। Vitamin B12 की कमी होने पर जोड़ों में दर्द की समस्या, हाथों का सुन्न हो जाना, शरीर का रंग पीला पड़ जाना और सांस फूलने जैसी कई सारी गंभीर तरह की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

एक आम से वयस्क को रोजाना तकरीबन 2.4 माइक्रोग्राम Vitamin B12 मिलना चाहिए। अगर ये आपको नहीं मिलता है तो शरीर धीरे धीरे कमजोर होता जाता है। इससे स्वाद और गंध की कमी, स्मृति हानि, सोचने समझने की क्षमता कमजोर होती जाती है। ज्यादातर विटामिंस की तरह ये विटामिन बी 12 शरीर के द्वारा नहीं बनाया जा सकता है। इसके बजाय , इसे आप सप्लीमेंट या भोजन से प्राप्त कर सकते हैं।

Vitamin B12 की कमी का पहला लक्षण क्या है

जब शरीर में विटामिन बी 12 की कमी होती है तो इससे हाथ, पैर और शरीर के अलग अलग अंग सुन्न पड़ जाते हैं। वहीं जीभ का कलर भी लाइट ब्राउन हो जाता है। यदि शुरुआत में आप ध्यान नहीं देते हैं तो हड्डियां कमजोर होती जाती हैं, कमजोरी और थकान लगातार बनी रहती है, खून की कमी का शिकार हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें: ज़ड़ से ख़त्म हो जाएगा आपका कोलेस्ट्रॉल..सुबह उठकर करना होगा ये काम

जानिए कौन कौन से फूड्स इस कमी की पूर्ति कर सकते हैं

फोर्टिफाइड फूड्स

कई सेरेल्स Vitamin B12 से फोर्टिफाइड होते हैं, जिनके सेवन से आपको काफी ज्यादा फायदा हो सकता है। आप डाइट में दूध या दही का भी सेवन कर सकते हैं और उसे रोजाना कि डाइट में शामिल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: ज़ड़ से ख़त्म हो जाएगा आपका कोलेस्ट्रॉल..सुबह उठकर करना होगा ये काम

डेयरी प्रोडक्ट और अंडे

मिल्क और दही जैसे डेयरी प्रोडक्ट में Vitamin B12 की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। आप रोजाना कि डाइट में अंडे को शामिल करें अथवा डेयरी प्रोडक्ट जैसे दूध, दही, पनीर का भी रोज सेवन करें।

मांस और मछली

रेड मीट और चिकन विटामिन बी 12 का एक बेहतरीन तरह का स्रोत होता है। चिकन विटामिन बी 12 को शरीर में मेंटेन करके रखता है। आप रोजाना कि डाइट में इसे शामिल कर सकते हैं।

READ: Health Tips, Health Tips In Hindi,khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi