Vastu Tips: वास्तु के अनुसार करें ये काम, चमकेगी सोई हुई किस्मत

Trending Vastu-homes

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र ( Vastu Shastra) के अनुसार आस पास मौजूद हर एक वस्तु से पॉजिटिव – नेगेटिव एनर्जी मिलती है। इस एनर्जी का हमारी सफलता पर काफी गहरा प्रभाव पड़ता है। आपने भी देखा होगा कि बहुत बार ऐसा होता है कि बहुत मेहनत के बाद भी सफल नहीं हो पाते हैं। वास्तु दोष के कारण भी ऐसा हो सकता है, आप थोड़े बहुत बदलाव करके वास्तु दोष से निजात पा सकते हैं।

ऐसे में आपको वास्तु दोषों के बारे में आपको जरूर जानना चाहिए:
घर के इस दिशा में होना चाहिए मंदिर

वास्तु शास्त्र में इस बात का जिक्र किया गया है कि घर में रखे मंदिर के लिए सबसे अच्छी दिशा ईशान कोण ही मानी जाती है। आपके घर का मंदिर घर के उत्तर दिशा कि ओर ही होना चाहिए। इसके अलावा थोड़ी सी ऊंचाई में मंदिर को बना होना चाहिए।

तुलसी जी का पौधा

तुलसी जी के पौधे को सनातन धर्म में बहुत ही ज्यादा महत्व दे रखा गया है। इसलिए इस पौधे को घर के आंगन में जरूर लगाना चाहिए। इसके अलावा तुलसी जी के पौधे को पूर्वोत्तर या उत्तर दिशा में हो तो ये शुभ संकेत होते हैं। इसके अलावा तुलसी जी में रोज जल अर्पित करने पर मां तुलसी जी अपनी कृपा बरसाती हैं।

यह भी पढ़ें: Key Vastu Tips: इस दिशा में न रखें घर की चाबी, आ सकता है दुर्भाग्य, जानें चाबी रखने का सही स्थान

क्या होनी चाहिए घड़ी की दिशा

घड़ी में सही समय बताती हैं, लेकिन इसे सही दिशा में न लगाया जाए तो आर्थिक तंगी का सामना आपको करना पड़ सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी आपके घर की पश्चिम दिशा और दक्षिण दिशा में नहीं होनी चाहिए। आप घड़ी को उत्तर या पूर्व दिशा की ओर लगा सकते हैं।

पोछा लगाते समय इन चीजों का जरूर दें ध्यान

वास्तु शास्त्र में इस बात का जिक्र किया गया है पोछा लगाते समय समुद्री नमक डालकर ही हमेशा लगाना चाहिए। ऐसा करने से किस्मत खुलने की संभावना बढ़ जाती है।