Republic Day 2025: भारत में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूरे देश में खुशी का माहौल है।
Republic Day 2025: भारत में 76वें गणतंत्र दिवस (Republic Day) के अवसर पर पूरे देश में खुशी का माहौल है। इस खास मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने सुबह 10:30 बजे कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया और 21 तोपों की सलामी दी गई। इसके बाद परेड (Parade) की शुरुआत हुई। राष्ट्रपति मुर्मू, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो के साथ बग्घी में बैठकर कर्तव्य पथ पहुंचीं। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) भी कर्तव्य पथ पर पहुंचे और वहां मौजूद मेहमानों से मुलाकात की।
ये भी पढ़ेः Earth: खत्म हो जाएगी धरती! वैज्ञानिकों ने की खतरनाक भविष्यवाणी
परेड दिल्ली के विजय चौक से शुरू होकर कर्तव्य पथ से होते हुए लाल किले तक जाएगी। इस वर्ष गणतंत्र दिवस की थीम ‘स्वर्णिम भारत: विरासत और प्रगति’ रखी गई है।
