Gaj Kesari Yog: इन 7 राशियों के लिए शुरू हुआ सुनहरा समय
Gaj Kesari Yog: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, गुरु बृहस्पति (Guru Jupiter) और चंद्रमा की युति से बनने वाला गजकेसरी राजयोग (Gajakesari Rajyog) 28 मई को दोपहर 1:36 बजे मिथुन राशि में शुरू हो चुका है। इस शुभ योग का निर्माण मिथुन राशि में गुरु और चंद्रमा की युति से हुआ है, जो करीब 12 साल बाद इस राशि में बना है। इस साल बृहस्पति अतिचारी चाल (दोगुनी गति) से चल रहे हैं, जिसके कारण वे एक साल में दो राशियों में गोचर (Transit) करेंगे। यह राजयोग कुछ राशियों के लिए धन, करियर और सफलता के नए अवसर लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं किन 7 राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी रहने वाला है।

आपको बता दें कि वैदिक ज्योतिष (Vedic Astrology) में गजकेसरी राजयोग तब बनता है, जब गुरु और चंद्रमा किसी राशि के केंद्र स्थान (लग्न, चौथा, सातवां या दसवां भाव) में युति करते हैं। यह शुभ योग जातकों को करियर में सफलता, धन लाभ और समृद्धि प्रदान करता है।
मेष राशि
मेष राशि के तीसरे भाव में यह राजयोग बन रहा है। इस कारण आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा और कौशल क्षमता में सुधार होगा। नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
वृष राशि
दूसरे भाव में बन रहा गजकेसरी योग वृष राशि के जातकों को भौतिक सुख-सुविधाएं, पारिवारिक सहयोग और व्यापार आरंभ करने में सफलता दिला सकता है। माता-पिता और गुरुओं का आशीर्वाद मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः Money plant: घर में इस जगह भूलकर भी ना रखें मनी प्लांट, होगा बड़ा नुक़सान!
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लग्न में बन रहा यह योग अत्यंत लाभकारी है। किस्मत का साथ मिलेगा और विदेश में शिक्षा या नौकरी के अवसर बन सकते हैं। अच्छे जीवनसाथी की प्राप्ति या विवाह के योग भी बन सकते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि के द्वादश भाव में यह योग बन रहा है। यह आर्थिक स्थिति में सुधार और आत्मविश्वास में वृद्धि लाएगा। अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा और कई यात्राओं के योग बन रहे हैं।
सिंह राशि
इस राशि के जातकों को सभी क्षेत्रों में सफलता मिलने के योग हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता और कार्यस्थल पर पहचान मिलने की संभावना है। मेहनत और लगन रंग लाएगी।
कन्या राशि
दशम भाव में बन रहा यह योग करियर और व्यवसाय में मुनाफा दिला सकता है। नए अवसर मिलेंगे और भविष्य के लिए निवेश करना लाभकारी रहेगा। हालांकि, अनावश्यक खर्चों से बचने की सलाह दी जाती है।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: इस दिशा में लगाएं दीवार घड़ी, चमक जाएगी आपकी किस्मत!
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए गजकेसरी योग भाग्य स्थान में बन रहा है, जिससे नौकरी में तरक्की, धार्मिक कार्यों में रुचि और शत्रुओं पर विजय मिलने के संकेत हैं। करियर में नया मोड़ आ सकता है।
Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।
