DDA Flat: दिल्ली में फ्लैट खरीदने से पहले DDA की शर्त जान लीजिए
DDA Flat: राजधानी दिल्ली में घर खरीदने वाले लोगों के लिए बड़ी और जरूरी खबर है। आपको बता दें कि दिल्ली में दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) के सबका घर आवास योजना (Sabka Ghar Housing Scheme) के तहत 7500 फ्लैट्स की बुकिंग चल रही है। ये फ्लैट्स लोकनायकपुरम (Loknayakpuram), सिरसपुर (Sirsapur) और नरेला (Narela) में हैं जिनके लिए बुकिंग हो रही है। डीडीए (DDA) की इस योजना में पहले ही दिन 452 फ्लैटों की बुकिंग हो गई है। प्राधिकरण की यह योजना पहले आओ, पहले पाओ आधार पर होगी। डीडीए की इस योजना में फ्लैट्स चार कैटेगरी HIG, MIG, LIG और EWS में फ्लैट उपलब्ध हैं। इस योजना के फ्लैट्स को लेकर डीडीए कुछ नियम बनाया है, आइए जानते हैं विस्तार से…

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: आधे घंटे तक फंसी रही इस अस्पताल की लिफ्ट, 15 से ज़्यादा लोगों की सांसें अटकी
EWS कैटेगरी के लिए DDA का नियम
डीडीए की इस योजना के ब्रॉर्शर के अनुसार EWS कैटेगरी के लोग फ्लैट को अगले पांच साल तक नहीं बेच सकेंगे। DDA के ब्रोशर के क्लॉज 12.6 के अनुसार जो भी व्यक्ति EWS कैटेगरी के तहत फ्लैट खरीदता है, उन्हें फ्लैट के फिजिकल पोजेशन लेने की तारीख से 5 साल की अवधि तक अपने फ्लैट को किसी भी तरीके से बेचने, ट्रांसफर करने या फिर किसी और को कब्जा देने की अनुमति नहीं होगी। ब्रोशर के अनुसार इस प्रतिबंध का कारण है कि EWS कैटेगरी के फ्लैटों की कीमत तय करते समय कई तरह की छूट दी जाती हैं। दी जा रही इन छूटों का दुरुपयोग न हो और फ्लैट जरूरतमंदों द्वारा घर के लिए उपयोग किया जाए।
EWS कैटेगरी को 15% डिस्काउंट
डीडीए (DDA) के अनुसार अपना घर आवास योजना 2025 में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) कैटेगरी के फ्लैटों पर 15% की छूट प्रदान की गई है। नरेला के अलग-अलग पॉकेट्स में EWS फ्लैट्स में 15 फीसदी की छूट प्रदान की गई है। EWS कैटेगरी के लिए नरेला पॉकेट 4, सेक्टर A1-A4, नरेला पॉकेट 14, सेक्टर A1-A4, नरेला, पॉकेट 3, सेक्टर G2, नरेला, पॉकेट 5, सेक्टर G2, नरेला, पॉकेट 6, सेक्टर G2, नरेला, पॉकेट 4, सेक्टर G2, नरेला, पॉकेट 6, सेक्टर G7 और नरेला, पॉकेट 7, सेक्टर G7 में उपलब्ध हैं।
ये भी पढ़ेंः Corona Cases in India: अब तो डराने लगा है कोरोना, दिल्ली-मुंबई समेत कई राज्यों में अलर्ट जारी
रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जान लीजिए
दिल्ली विकास प्राधिकरण के अनुसार EWS के लिए ₹50,000/, LIG के लिए ₹1,00,000/, MIG ₹4,00,000 और HIG के लिए ₹10,00,000 बुकिंग अमाउंट तय किया गया है। इस योजना में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेसन के लिए आप DDA की आधिकारिक वेबसाइट https://eservices.dda.org.in पर विजिट करें। इसके बाद अपना पैन नंबर और दूसरे क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके लॉगिन आईडी और पासवर्ड बनाएं। इसके बाद आप लॉगिन करें और DDA Apna Ghar Awaas Yojana 2025 के लिए रजिस्टर करें। आपको 2500 रुपए की नॉन रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी।
