CM Mann: दिल्ली चुनाव में CM मान ने सिंगर मीका सिंह के साथ गाया युगल गीत
CM Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार कर रहे हैं। सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) दिल्ली में रैली-रोड शो और सभा के माध्यम से आप उम्मीदवारों के लिए वोट करने की अपील कर रहे हैं। राजधानी दिल्ली में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की लोकप्रियता देखकर सभी हैरान हैं। सीएम मान की सभा हो या रोड शो लोगों का हुजूम देखते ही बनता है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को दिल्ली चुनाव (Delhi Elections) प्रचार के दौरान एक मनोरंजक मोड़ लिया। आपको बता दें कि दिल्ली के चांदनी चौक (Chandni Chowk) निर्वाचन क्षेत्र के मजनू का टीला में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किए। इस दौरान सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने गायक मीका सिंह (Mika Singh) के साथ मिलकर एक युगल गीत गाया, जिससे भीड़ में जोश भर गया।
ये भी पढ़ेंः Punjab: CM Mann की सड़क सुरक्षा फोर्स बनी लोगों के लिए वरदान, मृत्यु दर में आई कमी
यह कार्यक्रम आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के उम्मीदवार पुनर्दीप सिंह साहनी के प्रचार अभियान का ही हिस्सा था, जो चांदनी चौक सीट से बीजेपी के सतीश जैन के खिलाफ पार्टी के उम्मीदवार हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान और मीका ने जब अचानक प्रस्तुति दी, तो भीड़ ने उनका उत्साहवर्धन किया, जिससे रैली में एक जोश भर गया। आपको बता दें कि राजनीति में आने से पहले, सीएम भगवंत मान एक लोकप्रिय हास्य अभिनेता और गायक थे। जिन्होंने पंजाबी व्यंग्य कॉमेडी एल्बमों के जरिए से खूब लोकप्रियता हासिल की। मान ने 2011 में राजनीति में प्रवेश किया और 2014 में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।. उन्हें जनवरी 2022 में पंजाब का मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया।
शनिवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान का प्रचार अभियान मादीपुर, हरि नगर, जनकपुरी और पालम विधानसभा क्षेत्रों से गुजरा और चांदनी चौक में एक जनसभा के साथ समाप्त हुआ। सीएम मान को मादीपुर निर्वाचन क्षेत्र के शिवाजी विहार में लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने आप उम्मीदवार राखी बिड़लान की तारीफ करते हुए उन्हें अरविंद केजरीवाल का सच्चा सिपाही बताया और जनता से उन्हें वोट देने का आग्रह किया।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
सीएम मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल एकमात्र नेता हैं जो अपने वादे पूरे करते हैं। हम जुमले नहीं सुनाते। हम अपने शब्दों पर अमल करते हैं। इसलिए 5 फरवरी को झाड़ू का बटन दबाएं। उसके बाद हमारी जिम्मेदारी होगी कि अपने वादे को कैसे पूरा करना है। सीएम ने भ्रष्ट राजनीति को खारिज करने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि ये पार्टियां वोट खरीदने के लिए पैसे बांटेंगी। पैसे ले लीजिए, लेकिन आम आदमी पार्टी का समर्थन कर ईमानदारी और विकास के लिए वोट कीजिए।
ये भी पढ़ेंः Punjab के हरपाल चीमा ने केंद्रीय बजट 2025 में न्याय की उम्मीद जताई, MSP गारंटी और विशेष पैकेज की मांग
हरि नगर में मान ने लोगों को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि आपके स्नेह को किसी भी मुद्रा में मापा नहीं जा सकता है। यह अमूल्य है। सीएम ने आम आदमी पार्टी के शासन मॉडल को बताया, जिसमें 200 यूनिट मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी और महिला सम्मान योजना शामिल है जिसके तहत महिलाओं को मासिक 2,100 रुपये प्रदान किए जाने है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विरोधी दलों के साथ आप के ट्रैक रिकॉर्ड की तुलना किया और कहा हमारी नीतियां आपका ख्याल करती हैं। वहीं विपक्षी नेताओं से हाथ मिलाने के बाद आपको अपनी उंगलियां गिननी पड़ती है कि सभी सुरक्षित है कि ले गए।
