Vastu Tips: घर में किस दिशा में रखना चाहिए वाशिंग मशीन, सही दिशा और स्थान जान लीजिए
Vastu Tips: आजकर हर घर में वॉशिंग मशीन है। कपड़ा धुलने बहुत आसान हो गया है। वॉशिंग मशीन आज के समय में सभी की जरूरत बन गई है। लेकिन वास्तु शास्त्र के मुताबिक अगर आप घर में वॉशिंग मशीन रखते हैं तो इसके लिए कौन सी दिशा सबसे सही है, इसे जान लेना चाहिए। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में घर के हर कोने का महत्व होता है, चाहे वह बेडरूम हो, किचन (Kitchen) हो या फिर वाशिंग मशीन (Washing Machine) रखने का स्थान। सही दिशा में वाशिंग मशीन (Washing Machine) रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर के सदस्य मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं। आइये आज के इस खबर में हम विस्तार से जानते हैं कि किस दिशा और किस स्थान पर वाशिंग मशीन रखना चाहिए।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर में इस दिशा में रखें कम्प्यूटर-लैपटॉप..होगी तरक्की!

वॉशिंग मशीन रखने की शुभ दिशा
वास्तु शास्त्र के जानकारों का मानना है कि घर में वॉशिंग मशीन का सही दिशा में होना सबसे जरूरी है, क्योंकि इससे नकारात्मकता दूर रहती है और सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) का प्रवाह बना रहता है। व्यक्ति को वॉशिंग मशीन को दक्षिण-पूर्वी दिशा में रखना चाहिए, क्योंकि मशीन आदि के लिए यह सबसे अच्छी सही मानी जाती है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
वॉशिंग मशीन (Positive Energy) रखने के लिए वास्तु शास्त्र में दक्षिण-पूर्व दिशा यानि आग्नेय कोण को सबसे सही बताया गया है। इसके साथ ही आप उत्तर-पश्चिम दिशा में भी वाशिंग मशीन रख सकते हैं। अगर आपके बाथरूम में अच्छा खासा स्पेस है तो आप इसी दिशा को फॉलो करते हुए यहां भी मशीन को रख सकते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि भूलकर भी उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम दिशा में वॉशिंग मशीन नहीं रखना चाहिए।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर की उत्तर दिशा में भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, बर्बाद हो जाता है इंसान!
वास्तु शास्त्र में सभी वस्तु के लिए सही स्थान बताया गया है। जब ये वस्तुएं सही दिशा या स्थान पर नहीं होती तो घर की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित होती है। जिसका नकारात्मक असर घर और घर के सदस्यों पर भी देखने को मिलता है। इसलिए वास्तु के नियमों को जानना जरूरी हो जाता है। वास्तु के जानकारों का कहना है कि वॉशिंग मशीन के लिए घर में वास्तु अनुसार जो दिशा तय की गई है इसे उसी स्थान पर रखना चाहिए।
Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।