Vastu Tips

Vastu Tips: घर में बिल्कुल ना लगाएं ये पौधे, सांपों का बनता है बसेरा

Vastu-homes
Spread the love

Vastu Tips: घर में इन पौधों को लगाने से बनता है सांपों का अड्डा, लगाने से पहले दस बार सोचें

Vastu Tips: अक्सर लोग अपने घर में पौधे लगाते हैं ताकि घर सुंदर दिखे और वातावरण भी अच्छा बना रहे। लेकिन वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के मुताबिक हर पौधा घर में लगाना सही नहीं होता। तो वहीं कुछ ऐसे पौधे होते हैं जो सांपो (Snakes) को विशेष रूप से आकर्षित करते हैं। इन पेड़ों की छाया और वातावरण सांपों को रहने के लिए अनुकूल माहौल प्रदान करता है। अगर आप अपने घर के आसपास इन पेड़ों को लगाते हैं, तो इनके आस पास सांप भी अपना आश्रय स्थल बना सकते हैं।

Pic Social Media

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: गलत दिशा में लगी घड़ी बन सकती है विघ्न का कारण, जानें इसे लगाने के सही वास्तु नियम

आपको बता दें कि नींबू के पौधे (Lemon Plants) में शाखाएं बहुत ज्यादा होती हैं, जिससे ये पौधा भी काफी घना होता है। इसकी घनी पत्तियों की वजह से चूहे, सांप और दूसरे कीड़े-मकोड़े इसके पास अपना बसेरा बना लेते हैं। ये पौधा घर के अंदर सांप और कीड़े-मकोड़ों के आने की संभावना बढ़ा देता है। इसलिए इन नीबू के पौधे को घर से दूर लगाना चाहिए।

चमेली (Jasmine) का फूल अपने खूबसूरत सफेद रंग का और खुशबू के लिए काफी पसंद किया जाता है, लेकिन इसकी शाखाएं भी ज्यादा होती हैं, जिससे यह पौधा काफी घना हो जाता है। इस घने पौधे में सांप, बिच्छू और दूसरे कीड़े-मकोड़े आसानी से छिप सकते हैं, इसलिए इसे घर के गमले या गार्डन (Garden) में नहीं लगाना चाहिए। जैस्मिन वाइंस कुल के पौधों के पास सांप के रहने का खतरा ज्यादा रहता है। इसका कारण है कि इस प्लांट के फूल की तेज महक और पौधे का काफी घना होना है। ज्यादा घना और छायादार होने की वजह से सांप अपने आपको आसानी से छिपा लेते हैं और शिकार करने में उन्हें परेशानी आसानी होती है।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: घर की इस दिशा में लगाएं कूलर, गर्मी के साथ वास्तु दोष भी होगा दूर

चंदन (Sandalwood) की शीतलता और खुशबू सांपों को बहुत तेजी से अपनी ओर आकर्षित करती है। इसका पौधा काफी लंबा और छायादार होता है, जिससे सांप इसके आस-पास अपना बसेरा बना लेते हैं। इसलिए इसे भी घर के आसपास लगाने से बचना चाहिए।
लोग अपने घर में साइप्रस का पौधा लगाना भी खूब पसंद करते हैं। यह एक सजावटी पौधा है, जो देखने में बहुत सुंदर लगता है। ये काफी घना होता है। यही कारण है कि सांप इसमें छिप जाते हैं और कीड़े-मकौड़े का शिकार करते हैं।

Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।