Delhi

Delhi में अब कोई नहीं सोएगा भूखा! आज से सिर्फ 5 रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन, जानिए टाइमिंग

TOP स्टोरी दिल्ली राजनीति
Spread the love

Delhi News: दिल्ली सरकार ने राजधानी में भूख के खिलाफ एक बड़ी और जनकल्याणकारी पहल की शुरुआत की है।

Delhi News: दिल्ली सरकार ने राजधानी में भूख के खिलाफ एक बड़ी और जनकल्याणकारी पहल की शुरुआत की है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) के जन्मदिन के अवसर पर आज से दिल्ली में 100 अटल कैंटीन (Atal Canteen) शुरू की जा रही हैं। सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) गुरुवार को इन कैंटीनों का औपचारिक उद्घाटन करेंगी। इन कैंटीनों में सिर्फ 5 रुपये में भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

Pic Social Media

आपको बता दें कि सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) के नेतृत्व में शुरू की जा रही इस योजना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दिल्ली में कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए। सरकार का दावा है कि इस योजना से रोजाना करीब एक लाख लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके लिए दिल्ली सरकार ने 100 करोड़ रुपये का बजट तय किया है, जो गरीब, मजदूर और जरूरतमंद वर्ग के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

अटल कैंटीन की संख्या और संचालन व्यवस्था

शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने जानकारी दी कि कुल 100 अटल कैंटीन खोली जानी हैं। ग्रैप-4 की पाबंदियों के चलते कुछ स्थानों पर कार्य पूरा नहीं हो पाया है, लेकिन सरकार का प्रयास है कि गुरुवार से अधिकतम जगहों पर भोजन सेवा शुरू हो जाए। उन्होंने बताया कि

दोपहर का भोजन- सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

रात का भोजन- शाम 6:30 बजे से रात 9 बजे तक उपलब्ध रहेगा।

Pic Social Media

एक कैंटीन में रोजाना 1,000 लोगों को भोजन

अधिकारियों के अनुसार, प्रत्येक कैंटीन में रोजाना 1,000 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें दोपहर में 500 और रात में 500 लोगों को खाना मिलेगा। एक व्यक्ति दोबारा भोजन न ले सके, इसके लिए बायोमेट्रिक टोकन आधारित व्यवस्था लागू की गई है। साथ ही, सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ताकि पारदर्शिता बनी रहे। भोजन वितरण पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा।

ये भी पढ़ेंः Delhi News: ग्रीन, क्लीन और फ्यूचर रेडी दिल्ली की ओर बड़ा कदम, CM रेखा गुप्ता कैबिनेट ने लिए 3 बड़े फैसले

सेंट्रलाइज्ड किचन से मिलेगा पौष्टिक भोजन

अटल कैंटीन में खाना पकाने की अनुमति नहीं होगी। इसके लिए सेंट्रलाइज्ड किचन सिस्टम बनाया गया है, जहां से भोजन तैयार होकर कैंटीनों तक पहुंचेगा। पांच कैंटीन को मिलाकर एक क्लस्टर बनाया जाएगा और जरूरत पड़ने पर एक सर्विस प्रोवाइडर को एक से अधिक क्लस्टर सौंपे जा सकते हैं।

भोजन में मौसमी सब्जी, दाल, चावल, रोटी या चपाती और आचार शामिल होगा। कभी-कभी चावल के साथ राजमा या छोले भी दिए जाएंगे। हर प्लेट में करीब 600 ग्राम भोजन मिलेगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

इन इलाकों में शुरू होंगी अटल कैंटीन

अटल कैंटीन के लिए राजधानी के कई प्रमुख और जरूरतमंद इलाकों का चयन किया गया है। इनमें शाहबाद दौलतपुर, संजय कैंप बादली, खड्डा बस्ती समयपुर बादली, जहांगीरपुरी झुग्गी बस्ती, शालीमार बाग, तिमारपुर की इंदिरा बस्ती, लाल बाग, भीमनगर, उद्योग नगर, महिपालपुर का अर्जुन कैंप, ईस्ट सागरपुर, विकासपुरी का इंदिरा कैंप और वसंत विहार का भंवर सिंह कैंप शामिल हैं।

ये भी पढ़ेंः Delhi में स्मार्ट गवर्नेंस की दिशा में बड़ा कदम, CM रेखा गुप्ता जल्द लॉन्च करेंगी दर्पण-2.0

सीएम रेखा गुप्ता की यह पहल दिल्ली में सामाजिक सुरक्षा और जनकल्याण की दिशा में एक मजबूत कदम मानी जा रही है, जिससे हजारों जरूरतमंदों को सम्मानजनक और सस्ता भोजन मिल सकेगा।