Vastu Tips: गलत दिशा में रखा अनाज बन सकता है गरीबी का कारण, जानें सही दिशा और स्थान
Vastu Tips: घर की सुख-समृद्धि और शांति बनाए रखने के लिए लोग वास्तु शास्त्र में बताए गए नियमों का पालन करते हैं। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के मुताबिक घर में रखी हर वस्तु की दिशा और स्थान का हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है। खासतौर पर अनाज (Cereal) जैसी जरूरी वस्तु को किस दिशा में रखा जाए, इसका विशेष महत्व है। गलत दिशा में अनाज रखने से आर्थिक तंगी (Financial Crisis) आती है और साथ ही में घर की सुख-शांति भी प्रभावित हो सकती है। ऐसे में कौन-सी दिशा अनाज रखने के लिए वास्तु शास्त्र में शुभ मानी गई है और किन दिशाओं में इसे रखने से बचना चाहिए। आइए आज के इस खबर में विस्तार से जानते हैं….

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: भोजन करते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना हो सकता है भारी नुकसान!
अनाज रखने के लिए ये दिशा है सबसे सही
वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के मुताबिक अनाज रखने के लिए पूर्व दिशा को सबसे शुभ माना गया है। यह दिशा ऊर्जा के कारक ग्रह भगवान सूर्य को समर्पित मानी गई है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक अगर इस दिशा में अनाज को रखा जाए तो घर ने कभी धन-धान्य की कभी नहीं आती है और सुख-समृद्धि का वास भी होता है। ऐसी मान्यता इसलिए भी है क्योंकि भगवान सूर्य ऊर्जा और सकारात्मकता का वरदान प्रदान करते हैं।
इस दिशा में नहीं रखना चाहिए कभी भी अनाज
वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के अनुसार घर की उत्तर दक्षिण दिशा मंगल ग्रह को समर्पित होती है। इस स्थान पर कभी भी अनाज का भंडार नहीं करना चाहिए। इस दिशा में अनाज रखने से वैवाहिक जीवन (Married Life) में समस्या आने लगती हैं। यह दिशा मंगल की है जिस कारण इस दिशा में अनाज रखने से मांगलिक कार्यों में दिक्कत आने लगती है। इस दिशा में अनाज रखने से बुद्धि पर बुरा असर पड़ता है और घर में सुख समृद्धि में भी बाधा आने लगती है। इसलिए लोगों को उत्तर दक्षिण दिशा में अनाज रखने से बचना चाहिए।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: हर रोज इन जगहों पर जलाएं दीपक, बदल जाएगी आपकी किस्मत, बढ़ेगी कमाई गरीबी होगी दूर
किचन में इस दिशा में रखें अनाज
अगर आप घर के किचन (Kitchen) में अनाज रखते हैं तो इस बात का जरूर ध्यान रखें कि इसे उत्तर पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। इस दिशा में अनाज रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन धान्य के भंडार भरे रहते हैं।
इस बात की भी जरूर रखें ध्यान
घर के स्टोर रूम में अगर आप अनाज रखते हैं तो इसकी अनुकूल दिशा का जरूर ध्यान रखें। स्टोर रूम में आप वायव्य कोण में अनाज को रख सकते हैं। वायव्य कोण में अनाज रखने से कभी घर में सुख समृद्धि और धन संपत्ति की कमी नहीं आती है, साथ ही इस दिशा में अनाज रखने पर धन-धान्य का भंडार सदैव भरा रहता है। घर में अनाज रखते समय एक और बात का और विशेष ध्यान रखना चाहिए अनाज को हमेशा भंडार के रूप में देखना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए। ऐसा करने से मां अन्नपूर्णा प्रसन्न होती हैं और घर में कभी अन्न की कमी नहीं आती।
Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।
