Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने रविवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक और शिक्षाविद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर रायपुर के शारदा चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
‘राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा’
इस अवसर पर मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन देशभक्ति, राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रहित के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता आज भी समाज और विशेषकर युवा पीढ़ी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती है।
जनप्रतिनिधियों ने भी किया नमन
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक पुरंदर मिश्रा, रमेश सिंह ठाकुर, छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सभी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
