Vastu Tips: ऑफिस या घर के बाहर नेम प्लेट लगाते समय, इन बातों का जरूर रखें ध्यान

Trending Vastu-homes

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र ( Vastu Shastra) में घर की हर छोटी से छोटी चीजों का जिक्र किया गया है। वास्तु शास्त्र में कई सारी बातें ऐसी बताई गई हैं जिन्हें ध्यान में रखने से किस्मत में आपकी चार चांद भी लग सकते हैं। इन्हें अपनाने से सफलता के हर एक मार्ग खुल जायेंगे और हर तरह की विफलताएं जीवन से दूर हो जाएंगी।

ऐसे में यदि आप भी घर के बाहर या ऑफिस में नेम प्लेट लगाते हैं तो इसका असर परिवार के अन्य सदस्यों के उपर भी पड़ता है, ये बात शायद ही आप जानते हों। इसलिए घर या ऑफिस में नेम प्लेट लगाने से पहले इन अहम बातों को आपको जरूर याद रखना चाहिए।

घर या ऑफिस के बाहर नेम प्लेट लगाते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान:

याद रखें कि नेम प्लेट कहीं से भी टूटा फूटा हुआ न हो अथवा उसमें छेद भी न हो। वरना इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है।

घर के मुख्य सदस्य की राशि की राशि और उसके रंग के आधार पर ही नेम प्लेट लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है।

वास्तु शास्त्र के हिसाब से त्रिकोण, व्रताकार और विषम आकृति की नेम प्लेट को ऑफिस या घर में लगाना शुभ होता है।

नेम प्लेट को उच्च स्थान जैसे दरवाजों के उपर या दीवार के कोनों में लगाना चाहिए।

वास्तु शास्त्र के हिसाब से उत्तर दिशा और पूर्व दिशा में नेम प्लेट लगानी चाहिए क्योंकि ये दिशाएं अत्यंत शुभ होती हैं।

नेम प्लेट को आय दिन साफ भी जरूर करते रहना चाहिए।