Nautapa

Nautapa: नौतपा में इस बार पड़ेगी प्रचंड गर्मी, तारीख नोट कर लीजिए

TOP स्टोरी Trending उत्तरप्रदेश
Spread the love

Nautapa News: नौतपा में इस बार प्रचंड गर्मी (Heat) पड़ेगी। बता दें कि अप्रैल माह से ही कई राज्यों में भीषण गर्मी (Extreme Heat) महसूस होने लगी है। वहीं मई-जून के महीने में तो भगवान सूर्य कहर बरपाने वाले हैं। इस बीच नौतपा भी शुरू हो जाएगा। नौतपा (Nautapa) का यह टाइम भीषण गर्मी के लिए जाना जाता है। इस दौरान सूर्य पृथ्वी (Sun Earth) के सबसे निकट होते हैं, जिससे तापमान में बहुत तेजी से वृद्धि होती है और गर्मी का अनुभव होता है। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

नौतपा कब से कब तक?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल नौतपा (Nautapa) की शुरुआत 25 मई से होगी, जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा। यह अवधि 9 दिनों तक चलेगी और 8 जून को इसका समापन होगा, जब सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेगा। वैसे तो नौतपा के शुरुआती 9 दिन सबसे गर्म होते हैं, लेकिन ये 15 दिन की अवधि होती है, जिसमें सबसे अधिक भीषण गर्मी पड़ती है।

नौतपा क्या होता है?

बता दें कि साल ज्येष्ठ महीने के दौरान 9 दिन ऐसे होते हैं जब सूर्य और धरती के बीच की दूरी अत्यधिक कम हो जाती है और इस दौरान लोगों को सूर्य का ताप अधिक महसूस होने लगता है। इसे ही नौतपा कहते है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, ये नक्षत्र 15 दिन तक रहता है। पर शुरू के 9 दिन नौतपा कहलाते हैं।

एक्सपर्ट्स के अनुसार नौतपा (Nautapa) में मई के लास्ट सप्ताह में सूरज और पृथ्वी के बीच की दूरी कम हो जाती है। सूरज का प्रकाश सीधे पृथ्वी पर पड़ता हैं। इसी कारण इन दिनों में गर्मी अधिक होती है। नौतपा में गर्मी से बचने के लिए पानी बहुत ज्यादा पीना चाहिए और धूप में कम से कम निकलने का प्रयास करना चाहिए।

Pic Social Media

नौतपा में करें ये जरूरी काम

  • नौतपा में सूर्य भगवान को अर्घ्य देना चाहिए।
  • हल्का भोजन करें और ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं।
  • नौतपा में मांसाहार, अधिक तला भुना और बैंगन का सेवन बिल्कुल भी न करें।
  • नौतपा में दही, शीतल जल, भोजन आदि का दान करना चाहिए।