Vastu Tips

Vastu Tips: घर में लगाएं ये पौधा..मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा!

Vastu-homes
Spread the love

Vastu Tips: घर में लगा दें ये पौधा, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

Vastu Tips: ढेर सारा धन कमाना हर किसी का सपना होता है। इसके लिए लोग दिन रात मेहनत भी करते हैं। लेकिन तरक्की तभी मिलती है जब मेहनत के साथ किस्तम (Luck) भी आपका साथ दे। ईमानदारी से और पूरे मन से काम करना हमारे हाथ में होता है लेकिन किस्मत बनाने के लिए कुछ तरीके अपनाए जा सकते हैं। आर्थिक उन्नति (Financial Growth) के लिए क्रासुला ( Crassula) का पौधा बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इस पौधे को जेड प्लांट भी बहुत से लोग कहते हैं। साथ ही इसे लकी ट्री (Good Luck Plant) और मनी ट्री (Money Tree) का दर्जा मिला हुआ है। इस पौधे को लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, और घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। आइए आज के इस खबर में हम विस्तार से जानते हैं कि क्रासुला के प्लांट को कहां और कैसे लगाने से फायदा हो सकता है…

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: भूलकर भी तुलसी के पास न रखें ये 5 चीजें, होगा नुक़सान!

Pic Social Media

बहुत लकी है ये पौधा

क्रासुला (Crassula) को जेड प्लांट भी कहते हैं। यह पौधा अपने प्रभाव के कारण फ्रेंडशिप ट्री, मनी ट्री और लकी ट्री भी कहलाता है। वास्तु शास्त्र में इस पौधे को धनप्राप्ति का पौधा बताया गया है। इस पौधे को घर में लगाने से सोया भाग्य जाग सकता है।

चमत्कारी है क्रासुला

क्रासुला (Crassula) को शुक्र ग्रह जो कि धन का योग बनाता है उससे जोड़ कर देखा जाता है। माना जाता है कि कुबेर देवता को यह पौधा बहुत ही ज्यादा पसंद है और इसलिए इस पौधे को लगाने से घर में कुबेर देवता की कृपा आती है। इसके साथ ही ये कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करता है और धन लाभ में मदद करता है। लेकिन, इसके लिए जरूरी यह है कि आप इसे सही दिशा में लगाएं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

घर में कहां लगाना चाहिए क्रासुला का प्लांट

वास्तु शास्त्र के जानकारों का मानना है कि इस लकी पौधे को घर के मुख्य दरवाजे के दाहिनी तरफ रखना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और घर में धन्य धान्य में वृद्धि के योग बनते हैं और घर में धन का आगमन होता है। अगर आपको लगता है कि धन आपके घर टिकता नहीं है तो आपको जरूर क्रासुला का पौधा लगाना चाहिए।

ये भी पढ़ेंः Unlucky Colour: गलती से भी इस रंग का पेंट घर में मत लगाना..नहीं तो…!

वर्कप्लेस में कहां लगाना चाहिए क्रासुला का प्लांट

नौकरी में अच्छे प्रदर्शन और प्रमोशन पाने में भी ये लकी प्लांट सहायता कर सकता है। वर्कप्लेस पर इस प्लांट को अपने डेस्क पर दक्षिण पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। ये छोटा सा खूबसूरत प्लांट छोटे से पॉट में भी लग जाता है लेकिन इसका असर बहुत ज्यादा होता है। अगर आप बिजनेस कर रहे हैं तो आपको इस पौधे को कैश काउंटर के ऊपर रखना चाहिए। इससे कुबेर देवता का आशीर्वाद बना रहता है।
इस बात का भी ध्यान रखें कि इस पौधे को घर के बंद हिस्सों, दरवाजों और बेड रूम लगाने से बचें। ऐसा करने से ये नकारात्मक ऊर्जा का कारण भी बन सकती है।

Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।