Vastu Tips: भूलकर भी इन किताबों को न रखें सिर के नीचे वरना लगेगा वास्तु दोष

Vastu-homes

Vastu Tips: जानकारी के अभाव के कारण कई बार हम छोटी छोटी गलतियां करते हैं, जो हमारे वास्तु दोष को बड़ा बना देती हैं। इन गलतियों को करने से जीवन में काफी सारी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे में आज हम इन्हीं गलतियों के बारे में चर्चा करेंगे।

वास्तु विशेषज्ञों के मुताबिक कई लोग जानकारी की कमी होने के कारण धार्मिक ग्रंथों और किताबों को गलत स्थानों पर रख देते हैं, जो बहुत ही ज्यादा अशुभ भी माना जाता है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

ऐसे में जानिए कि ऐसी कौन कौन सी जगहें हैं जहां पर पुस्तकें नहीं रखनी चाहिए

विशेषज्ञों का ये कहना है कि कई लोग ग्रंथों और किताबों को पढ़ते पढ़ते बेड, पिलो या फिर तकिए के नीचे रख देते हैं। जो हमारे घर में कुछ दिनों के बाद कई सारे समस्याओं की वजह बन जाते हैं। इसलिए इन्हें पश्चिम दिशा में या घर के भीतर उत्तर पूर्व दिशा में बने मंदिर में ही रखना चाहिए।

वहीं, वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस पलंग पर आप सोते हैं, वहां कहीं भी धार्मिक ग्रंथ या किताबों को नहीं रखना चाहिए। क्योंकि ऐसा करना बहुत ही ज्यादा अशुभ माना जाता है।

इसलिए पलंग पर नहीं रखना चाहिए ग्रंथ

हिंदू धर्म के अनुसार शास्त्रों में धर्म से जुड़ी किताबों को बहुत ही ज्यादा पवित्र माना जाता है। वहीं, सोने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले पलंग को अपवित्र माना जाता है।

ऐसा करने से आपके दांपत्य जीवन में कड़वाहट भी आ सकती है। इसके अलावा अगर आप स्टूडेंट है, तो आपको पढ़ाई लिखाई से जुड़ी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।

धार्मिक ग्रंथों में हमेशा आदर करें

विशेषज्ञों का कहना है कि हमें अपने जीवन में हमेशा धार्मिक ग्रंथों का आदर करना चाहिए। इसके अलावा उनका अध्यन कर ज्ञान को भी अर्जित करना चाहिए।