Vastu: घर में न लगाएं भूलकर भी ये पौधे, वरना हो जाएंगे कंगाल

Trending Vastu-homes

Vastu: वास्तु शास्त्र की अनदेखी लगातार करने से घर की स्थिति लगातार खराब हो सकती है और कलह जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कई अवसर पर व्यक्ति को पैसों से जुड़ी यानी कि आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, वास्तु नियमों को अपनाने से घर में लगातार सुख समृद्धि बनी रहती है। साथ ही धन के आगमन होने के नए नए मार्ग भी खुलते जाते हैं।

इसलिए जानिए इन पौधों के बारे में जिन्हें यदि आप घर में लगाते हैं तो इन्हें वास्तु के अनुसार बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता है। जानिए –

कटहल का पेड़

कटहल के पेड़ को घर के पीछे या दक्षिण दिशा में भूल कर भी नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि कटहल के पेड़ को घर में लगाने से बरकत रुक जाती है और आर्थिक स्थिति खराब हो जाती है। इसलिए भूलकर भी इसे अपने घर में न लगाएं।

गूलर

गूलर के पेड़ को भी लोग भूलकर भी अपने घर में लगा देते हैं। इसी तरह विद्वानों ने भी गूलर के पेड़ को घर के भीतर लगाने से खास तौर पर मना किया है। वहीं, शास्त्रों में इस बात का जिक्र किया है कि घर में गूलर का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में चारों ओर नकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

पीपल

पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है ऐसा माना जाता है। लेकिन इसके बावजूद इसे घर में लगाना बिलकुल भी शुभ नहीं होता है। इसलिए पीपल के पेड़ को घर से दूर ही लगाएं तो ज्यादा अच्छा है।

यह भी पढ़ें: Saphala Ekadashi 2024: जानिए कब है सफला एकादशी, शुभ मुहूर्त और महत्व

कांटेदार पेड़ और पौधे

हम में से बहुत सारे लोग घर में कांटेदार पौधों को लगाना पसंद करते हैं। लेकिन ऐसा करते हैं तो मान्यता अनुसार शत्रु और धन का नाश होता है। साथ ही अग्निकोण में बरगद, पीपल, गूलर के पेड़ को भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। इससे आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।