Noida से दिल्ली जाने वालों के लिए खुशखबरी..एक हफ्ते में मिलेगा नया रास्ता

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली दिल्ली NCR नोएडा

Noida News: नोएडा से दिल्ली आने जाने वालों के लिए गुड न्यूज है। यदि आप आईटीओ से भौरो मार्ग (ITO to Bhauro Marg) से होकर गुजरते है तो आपको अब परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। यहां रेलवे ट्रैक (Railway Track) के नीचे बन रहा अंडरपास (Underpass) का काम पूरा होने वाला है। इसको एक सप्ताह में आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Noida-ग्रेटर नोएडा वाले सावधान..5 जनवरी को सड़क पर लगेगा भारी जाम!

Pic Social Media

आपको बता दें कि आईटीओ से भैरो मार्ग (ITO to Bhairo Marg) के रास्ते नोएडा जाने वाले लोगों के लिए खुशखबरी की खबर है। भैरो मार्ग पर रेलवे ट्रैक के नीचे बन रहे अंडरपास-5 को अगले एक हफ्ते में ट्रैफिक (Traffic) के लिए खोल दिया जाएगा। इस अंडरपास से दिल्ली से नोएडा जाने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। जबकि इसका निर्माण नोएडा से दिल्ली (Noida to Delhi) आने के लिए किया जा रहा था। दूसरे अंडरपास का काम कंप्लीट न होने के कारण इसी अंडरपास को दिल्ली से नोएडा जाने के लिए खोलने का प्लान बनाया गया है।

यह पांच लेन का है ये अंडरपास

भैरो मार्ग पर रेलवे ट्रैक (Railway Track) के नीचे बन रहे अंडरपास की चौड़ाई 5 लेन है। इसमें से 2 लेन नोएडा से दिल्ली और 3 लेन दिल्ली से नोएडा जाने के लिए बनाया जा रहा है। लेकिन 3 लेन चौड़े अंडरपास के निर्माण में काफी दिक्कतों के चलते 2 लेन का नोएडा से दिल्ली आने के लिए बने अंडरपास को ही दिल्ली से नोएडा (Delhi to Noida) जाने के लिए खोलने का प्लान बनाया गया है। अंडरपास का काम कंप्लीट हो चुका है। फिनिशिंग वर्क और लाइटिंग वर्क चल रहा है। अगले एक हफ्ते में अंडरपास से ट्रैफिक शुरू किया जाएगा।

Pic Social Media

ये अंडरपास करीब 110 मीटर लंबा है

पीडब्ल्यूडी अफसरों (PWD Officers) ने बताया है कि भैरो मार्ग अंडरपास-5 का मेन स्ट्रेच करीब 110 मीटर लंबा है। रैंप को मिलाकर इसकी कुल लंबाई करीब 400 मीटर है। 3 लेन चौड़े अंडरपास की खुदाई अभी 85-90 फीसदी ही पूरी हुई है। रेलवे ट्रैक के नीचे खुदाई में इतनी दिक्कत हो रही है कि 3 लेन चौड़े अंडरपास (Underpass) का निर्माण कार्य अगले 3-4 महीनों में भी पूरा करना मुश्किल है। ऐसे में इसमें समय लगेगा। इसलिए 2 लेन के अंडरपास को ही दिल्ली से नोएडा जाने के लिए खोल दिया जाएगा। क्योंकि सबसे अधिक ट्रैफिक की समस्या इसी ओर से है।

मेन टनल में पानी का रिसाव

आईटीपीओ (ITPO) में पानी के रिसाव के चलते एक बार फिर दिक्कत होने लगी है। पानी के रिसाव के चलते जगह-जगह मेन टनल में पानी को जमा हो गया है। लेकिन पीडब्ल्यूडी अधिकारी (Pwd Officer) इस बात से इनकार करते है। उन्होंने कहा है कि यह टनल यमुना नदी (Yamuna River) के काफी पास है और नदी से नीचे भी है। इससे लगातार इसमें सीपेज की समस्या बनी हुई है। इसके लिए तकनीकी टीम बुलाई गई है, ताकि समस्या खत्म हो सके।