Train Video: ट्रेन की साइड बर्थ का वीडियो तेजी से हो रहा है वायरल
Train Video: सोशल मीडिया पर ट्रेन से जुड़ा वीडियो आए दिन ही शेयर होता रहता है। किसी वीडियो में सीट न मिलने के बाद यात्रियों की परेशानियां से जुड़े होते हैं तो किसी में विवाद या कुछ और होता है। दीवाली (Diwali) और छठ पूजा (Chhath Puja) के दौरान ऐसे कई वीडियो सामने आए, जो यात्रियों की परेशानी को दुनिया के सामने लाए। कोई बाथरूम के पास की सीट पर सफर करता दिखाई दिया तो कोई सीट न मिलने पर किसी तरह जुगाड़ लगाकर सफर करता है। इन दिनों भी ट्रेन से जुड़ा एक वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है, जो सीट मिलने के बाद की परेशानी का सामना कर रहा है। यह समस्या ट्रेन कोच की साइड बर्थ सीट से जुड़ी है।
ये भी पढ़ेंः Murthal Paratha: मुरथल जाकर पराठा खाने के शौकीनों के लिए ज़रूरी खबर
सोशल मीडिया पर ट्रेन यात्रा (Train Travel) की परेशानियों को लेकर वीडियो वायरल होना अब बहुत आम बात हो गई है। वायरल हो रहे वीडियो में साइड बर्थ पर सफर करने की समस्याओं को उजागर किया। यह वीडियो त्योहारों के दौरान वायरल हुआ और अब तक इसे 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
वायरल वीडियो में क्या है
वायरल हो रहे वीडियो (Viral Video) में एक शख्स ट्रेन की साइड अपर बर्थ (Side Upper Berth) पर लेटा हुआ दिखाई देता है। यह सीट कोच के दरवाजे के पास है, जहां यात्रियों का आना जाना लगातार हो रहा है। हर बार दरवाजा खुलने और बंद होने से शख्स की नींद खराब हो जाती है। वह सोने की पूरी कोशिश करता है, लेकिन इस अजीब स्थिति के चलते चैन से सो पाना मुश्किल हो जाता है।
ये भी पढे़ंः 5 Rupee: 5 रुपए के सिक्के को लेकर बड़ी और ज़रूरी ख़बर
लोग कर रहे हैं तरह तरह के कमेंट
वीडियो वायरल होने पर हजारों लोगों के कमेंट आ चुके हैं। कुछ लोगों ने शख्स के प्रति सहानुभूति जताई, तो कुछ ने सलाह दी कि वह अपना सिर बर्थ की दूसरी ओर करके सो सकता था। हालांकि, साइड बर्थ पर सफर करने वाले कई यात्रियों ने इस मुद्दे पर सहमति जताई कि यह सीट आरामदायक नहीं होती, खासकर जब यह दरवाजे के पास हो. वहीं किसा का कहना था कि ये सीट किसी को नसीब नहीं हो।
