Vastu: सुबह उठते ही न करें ये काम,नाराज हो जाएंगी धन की देवी मां लक्ष्मी

Vastu-homes

Vastu: जीवन में पैसा कमाना चाहते हैं तो आपको कड़ी से कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। कभी कभार तो इतनी मेहनत के बाद भी सफलता हाथ नहीं लगती है। इसके पीछे की वजह वास्तु है। ये तो आपने भी सुना होगा कि सोकर उठने के बाद किसी भी चीज के बारे में केवल सोचने से ही पूरा दिन अच्छा जाता है और मां लक्ष्मी अपनी कृपा आपके उपर बना के रखती हैं। ऐसे में वास्तु शास्त्र ( Vastu Shastra) में कुछ चीजों के बारे में खुलकर जिक्र किया गया है। जिन्हें करने से बचना चाहिए ताकि घर में किसी भी तरह की आने वाली दरिद्रता दूर हो जाए।

अपशब्द न कहें न सुनें

वास्तु शास्त्र के मुताबिक किसी भी व्यक्ति को जब तक उसकी गलती न हो उसे कुछ अपशब्द न कहें। दूसरी ओर अपशब्द किसी भी तरह के सुनें भी नहीं। क्योंकि मान्यता अनुसार ऐसा करने से लड़ाई झगड़ा बढ़ता है।

खुद की परछाई

वास्तु शास्त्र के अनुसार मानें तो सुबह सुबह खुद की परछाई देखने से बचना चाहिए। क्योंकि ऐसा करना काफी ज्यादा अशुभ होता है और मान्यता अनुसार इससे आपके घर में लड़ाई झगड़े बढ़ सकते हैं।

सुबह सुबह न देखें चेहरा

ये आदत तो हम में से बहुत लोगों की होती है कि सुबह उठते ही सबसे पहले खुद को देखते हैं। लेकिन सुबह उठते ही स्वयं को देखना दोष माना जाता है। आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जीवन में।

देर तक सोना

पुराने समय में लोग सुबह 4- 5 बजे उठ जाया करते थे। लेकिन अब लोग उतनी ही देर से उठते हैं और छुट्टी है तो और भी ज्यादा देर लग जाती है। इसलिए देर तक सोने से बचें और सुबह उठते ही भगवान का नाम जरूर लें।

यह भी पढ़ें: Vastu: घर खरीदते समय जरूर रखें इन चीजों का ध्यान, मिलेगा मां लक्ष्मी जी का आशीर्वाद

झूठे बर्तन

सुबह उठते ही झूठे बर्तन धुलने से बचना चाहिए या सुबह उठते ही सबसे पहले इन्हें तो नहीं देखना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करते हैं तो कई तरह की आर्थिक समस्याओं का सामना आपको करना पड़ सकता है। इसलिए ध्यान में रखें कि सोने से पहले झूठे बर्तन को वॉश कर लें और रसोई को हमेशा साफ सुथरा ही रखें।