Punjab के सीएम भगवंत मान ने गुजरात के मोडासा में आयोजित किसान-पशुपालक महापंचायत में हिस्सा लिया।
Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने गुजरात के मोडासा में आयोजित किसान-पशुपालक महापंचायत में हिस्सा लिया। आम आदमी पार्टी (AAP) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के साथ उन्होंने किसानों और पशुपालकों (Cattle Breeders) के समर्थन में जोरदार आवाज उठाई। सीएम मान ने साफ कहा कि अन्नदाताओं और गरीब पशुपालकों के हितों से कोई समझौता नहीं होगा। दोनों नेताओं ने किसानों और पशुपालकों पर लाठीचार्ज की घटनाओं का भी कड़ा विरोध किया। पढ़िए पूरी खबर…
मोडासा में गरजे सीएम मान
आपको बता दें बीजेपी के गढ़ कहे जाने वाले गुजरात (Gujarat) के मोडासा में ‘आप’ द्वारा आयोजित इस महापंचायत में सीएम भगवंत मान ने कहा, ‘गुजरात में 30 साल से बीजेपी की सरकार है। लोग मजबूरी में बीजेपी को वोट देते हैं क्योंकि यहां कोई मजबूत विपक्ष नहीं है। कांग्रेस तो बीजेपी के साथ मिली हुई है। लेकिन अब AAP गुजरात में आ गई है, और लोगों को एक नया विकल्प मिला है।’
ये भी पढ़ेंः Punjab: CM भगवंत मान ने वीज़ा फ्रॉड पर जताई चिंता, ब्रिटिश पहल की सराहना
सीएम मान ने कहा, ‘किसानों और पशुपालकों के हक की लड़ाई लड़ेगी ‘आप’
महापंचायत को संबोधित करते हुए सीएम मान (CM Mann) ने कहा, ‘हमारे और अरविंद केजरीवाल के गुजरात आने की खबर से ही सरकार पशुपालकों को उनके आधे पैसे देने को तैयार हो गई। पंजाब में हमने किसानों के लिए मुफ्त बिजली दी है, और 88 प्रतिशत घरों का बिजली बिल शून्य आता है। लेकिन बीजेपी की सरकार जहां आती है, वहां महंगे बिल साथ लाती है।’ उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘आप’ किसानों और गरीब पशुपालकों के हक की लड़ाई लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है।
ये भी पढ़ेंः Punjab के माथे से नशे का कलंक मिटाकर रहेंगे: CM Bhagwant Mann
किसानों के समर्थन में एकजुटता
सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने महापंचायत में किसानों और पशुपालकों के सामने आए मुद्दों पर खुलकर बात की और उनकी समस्याओं को हल करने का भरोसा दिलाया। इस आयोजन ने गुजरात में ‘आप’ की मौजूदगी को और मजबूत करने का काम किया, साथ ही किसानों और पशुपालकों के बीच पार्टी के प्रति समर्थन बढ़ाने में भी मदद की।
