Uttarakhand

Uttarakhand: CM धामी का बड़ा फैसला, अब हिंदू महीने के साथ जारी होंगे उत्तराखंड के सरकारी आदेश

उत्तराखंड
Spread the love

Uttarakhand: धामी सरकार की नई पहल, उत्तराखंड की संस्कृति और परंपरा को मिलेगा बढ़ावा

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा फैसला ले लिया है। धामी सरकार ने भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए फिर एक बार बड़ा निर्णय लिया है। आपको बता दें कि सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने प्रदेश की सरकारी अधिसूचनाओं, गजट नोटिफिकेशन (Gazette Notification), उद्घाटन पट्टिकाएं और शिलान्यास शिलाओं में डेट और महीने के साथ-साथ पारंपरिक भारतीय समय की गणना करने वाले सिस्टम विक्रम संवत (Vikram Samvat) और हिन्दू माह (यथा फाल्गुन, कृष्ण पक्ष/शुक्ल पक्ष) का स्पष्ट उल्लेख करने का निर्देश दिया है।
ये भी पढे़ंः Uttarakhand: उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, धामी कैबिनेट में फेरबदल जल्द, नए चेहरों को मिल सकता है मौका

Pic Social Media

आपको बता दें कि सीएम धामी (CM Dhami) का यह कदम उत्तराखंड की संस्कृति और परंपरा को संजोए रखने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इस पहल के लिए मुख्य सचिव को सामान्य प्रशासन विभाग को आवश्यक आदेश जारी करने के लिए निर्देश दिए हैं। सीएम धामी का मानना है कि विक्रम संवत भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रहा है और इसे सरकारी दस्तावेजों में शामिल करना राज्य की समृद्धि और परंपरा को दर्शाता है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

नशामुक्त उत्तराखंड अभियान की हुई शुरुआत

इसके साथ ही सीएम धामी ने ड्रग्स फ्री उत्तराखंड बाइक रैली को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली आदर्श औद्योगिक स्वायत्तता सहकारी समिति डोईवाला, देहरादून द्वारा आयोजित की गई थी। संस्था की अध्यक्ष आशा कोठारी ने कहा कि यह रैली मुख्यमंत्री के नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान का हिस्सा है।

ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: CM धामी ने किया पूर्णागिरि मेला का शुभारंभ, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किए बड़ी घोषणा

गीत एलबम देवभूमि मां औली बहार भी लॉन्च

इस मौके पर सीएम हाउस में गीत एलबम देवभूमि मां औली बहार का भी विमोचन किया गया, जिसमें विभिन्न कलाकारों ने अपने संगीत और गायन का योगदान दिया है। इस प्रकार की गतिविधियां उत्तराखंड में सांस्कृतिक और सामाजिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की जा रही हैं। इस गीत एल्बम में विजेंद्र सिंह बर्तवाल और उत्तम सिंह भंडारी ने स्वर दिया है। गीतकार सत्यपाल सिंह भंडारी, संगीतकार शैलेंद्र शैलू व दिलीप अंजवाल हैं। अभिनव उत्तम सिंह भंडारी और हरीश कोठारी द्वारा किया गया है। इसके प्रोड्यूसर उत्तम सिंह भंडारी हैं। इस कार्यक्रम में आदर्श संस्था की अध्यक्ष आशा कोठारी, सचिव हरीश कोठारी, सिद्धार्थ वासन, भावना सभरवाल समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।