Bihar

Bihar News: सचिव उद्योग विभाग की अध्यक्षता में राज्य निवेश प्रोत्साहन परिषद की बैठक

बिहार
Spread the love

Bihar News: सचिव उद्योग विभाग, बिहार की अध्यक्षता में राज्य निवेश प्रोत्साहन परिषद सचिवालय की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 2 करोड़ रुपये से अधिक पूंजी निवेश वाले स्टेज-1 के कुल 09 प्रस्तावों पर चर्चा की गई, जिनमें संभावित पूंजी निवेश राशि 129.41 करोड़ रुपये है। इन प्रस्तावों को सैद्धांतिक सहमति देने के लिए राज्य निवेश प्रोत्साहन परिषद की आगामी बैठक में भेजने की अनुशंसा की गई।
ये भी पढ़ेः Bihar News: बिहार में जंगल राज रोकना है तो फिर से नीतीश का आना जरूरी: सम्राट चौधरी
बैठक में 2 करोड़ रुपये तक पूंजी निवेश वाले स्टेज-1 के 04 प्रस्तावों पर भी विचार हुआ, जिनमें संभावित पूंजी निवेश राशि 4.23 करोड़ रुपये है। इन प्रस्तावों को सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गई।

इसके अतिरिक्त, मेसर्स रीगल रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स भोला राम पेपर एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड, श्री मारुति पैकेजिंग इंडस्ट्रीज, मेसर्स इमरान टी एंड एग्रो प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स एडिव मेडिकल सिस्टम यूनिट-2 प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स जारिफ हुसैन प्राइवेट लिमिटेड, और मेसर्स यूमैन हुसैन प्राइवेट लिमिटेड सहित अन्य इकाइयों को भी अनुशंसा प्रदान की गई।

ये भी पढ़ेः Bihar: CM नीतीश ने मुख्य सचिवालय में अधिकारियों के साथ की बैठक और किया औचक निरीक्षण

बैठक में बंदना प्रेयसी, सचिव उद्योग विभाग, उद्योग निदेशक, बिहार राज्य प्रदूषण बोर्ड के अधिकारी, अग्निशमन विभाग, वाणिज्यकर विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, श्रम संसाधन विभाग, ऊर्जा विभाग के अधिकारी समेत अन्य महत्वपूर्ण पदाधिकारी भी उपस्थित थे।