Uttarakhand: BJP कार्यकर्ता सम्मेलन में CM धामी बोले-ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से विकास को मिलेगी नई रफ्तार
Uttarakhand News: उत्तराखंड में इन दिनों निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक पारा हाई है। उत्तराखंड (Uttarakhand) में निकाय चुनाव (Municipal Elections) का मतदान 23 जनवरी को होना है। जिसको लेकर सभी दल अपनी-अपनी तैयारी करने में लगे हुए हैं। इसके साथ ही राजनीतिक दलों की ओर से चुनावी प्रचार-प्रसार के लिए उतारे गए स्टार प्रचारक भी जोरों-शोरों से अपने प्रत्याशियों के लिए वोट मांग रहे हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी लगातार प्रदेश भर में दौरा कर रहे हैं। साथ ही प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) मंगलवार को देहरादून नगर निगम (Dehradun Municipal Corporation) के मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल के पक्ष में आयोजित बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।
ये भी पढ़ेंः Uttarakhand में नशे के खिलाफ सख्त अभियान, CM धामी ने किया 2025 तक ड्रग्स मुक्त राज्य बनाने का ऐलान
इस कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी (CM Dhami) ने देहरादून के कैंट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से बीजेपी प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने की अपील की। साथ ही सीएम ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और विकास योजनाओं का घर-घर जाकर प्रचार करने का बात कही। सीएम धामी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और निष्ठा ने हमेशा पार्टी को सफलता दिलाई है। इस बार भी कार्यकर्ताओं के दम पर बीजेपी देहरादून नगर निगम चुनाव में जीत दर्ज करेगी।
ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: CM ने चकरपुर स्टेडियम का किया लोकार्पण, राष्ट्रीय खेलों का होगा आयोजन
सीएम धामी (CM Dhami) ने आगे कहा कि देहरादून को आदर्श शहर बनाने और यहां के नागरिकों की समस्याओं को खत्म करने के लिए बीजेपी की सरकार हर समय तत्पर रही है। उन्होंने कहा कि निकाय क्षेत्र में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने के बाद विकास योजनाओं का और रफ्तार मिल सकेगा। जिससे देहरादून हर स्तर पर एक नए विकास की दिशा में अग्रसर होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार प्रदेश को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए विकल्प रहित संकल्प के साथ काम कर रही है। यह जनता पर निर्भर है कि उन्हें मंदिरों को वक्फ बोर्ड को देने वाली कांग्रेस चाहिए या धर्म की रक्षा के लिए समर्पित बीजेपी चाहिए।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
सिर्फ यहीं नहीं, कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस (Congress) पर जुबानी हमला बोलेत हुए कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई, तो वे अगले पांच साल तक यही बहाना बनाकर देहरादून के विकास के नाम पर जनता को ठगते रहेंगे कि न उनकी राज्य में सरकार है, न ही केंद्र में। सीएम धामी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे आगामी चुनावों में जीत की दिशा सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा और जोश के साथ काम करें।
