Uttarakhand

Uttarakhand: CM धामी ने किया यूनिटी मार्च वॉकथॉन का शुभारंभ, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड राजनीति
Spread the love

Uttarakhand: सीएम धामी ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Uttarakhand News: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने आज शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर घंटाघर में उनकी मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने एकता पदयात्रा (Unity March Walkathon) का शुभारंभ किया और खुद इसका हिस्सा बने। सीएम ने उपस्थित लोगों को स्वदेशी अपनाने तथा नशा मुक्त उत्तराखंड बनाने की शपथ भी दिलाई।

Pic Social Media

नशा मुक्त और स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलाई

इस अवसर पर सीएम धामी ने वॉकथॉन के दौरान प्रतिभागियों से नशा मुक्त उत्तराखंड और स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि यह वॉकथॉन केवल एक दौड़ नहीं है, बल्कि यह भारत की विविधता में एकता की भावना को सशक्त करने का माध्यम है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

Pic Social Media

सरदार पटेल को नमन, राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा

सीएम ने सरदार वल्लभभाई पटेल (Sardar Vallabhbhai Patel) को नमन करते हुए कहा कि उनके अदम्य साहस, दूरदर्शिता और राष्ट्र समर्पण की वजह से ही आज भारत एक शक्तिशाली और एकीकृत राष्ट्र के रूप में खड़ा है। उन्होंने बताया कि सरदार पटेल का सम्पूर्ण जीवन देश की एकता और अखंडता को समर्पित था और उन्होंने 560 से अधिक रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया।

ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: रजत जयंती पर उत्तराखंड सरकार का भव्य उत्सव, 9 दिनों तक गूंजेगा कला, संगीत और संस्कृति का संगम

Pic Social Media

वॉकथॉन से जन-जागरूकता का संदेश

सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने कहा कि राज्यभर में 16 नवंबर तक प्रत्येक जिले के तीन स्थानों पर वॉकथॉन आयोजित किए जा रहे हैं। प्रत्येक आयोजन स्थल पर आठ से दस किलोमीटर की पदयात्रा के साथ नशा मुक्त भारत, एक पेड़ मां के नाम, और आत्मनिर्भर भारत जैसे जन-जागरूकता अभियानों को जोड़कर समाज में सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: CM धामी ने किया सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ, खिलाड़ियों के साथ खेलकर बढ़ाया उत्साह

युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान

मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे सरदार पटेल के आदर्शों को अपनाकर एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लक्ष्य की दिशा में राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है और राज्य के सभी नागरिकों से इस संकल्प को साकार करने में योगदान देने का अनुरोध किया।