Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया।
Uttarakhand News: देहरादून में खेल प्रेम और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) सांसद खेल महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर पहुंचे। कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद सीएम धामी खुद को खिलाड़ियों के साथ खेलने से नहीं रोक पाए और कबड्डी के मैदान में उतरकर कुछ देर तक खिलाड़ियों के साथ खेलते नजर आए। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर खिलाड़ियों में जोश और उत्साह दोगुना हो गया।
ये भी पढ़ेंः क्या हाथ पर नंबर लिखने से आप अमीर बन सकते हैं?
खेलों के प्रति सीएम धामी का जोश और समर्पण
सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण और स्थानीय स्तर की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश का मुखिया खुद खिलाड़ियों के बीच उतरता है, तो यह युवाओं में आत्मविश्वास और जोश भर देता है।

उत्तराखंड में खेल संस्कृति को मजबूत करने का प्रयास
सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड में खेलों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। हाल ही में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने 103 पदक जीतकर राज्य का गौरव बढ़ाया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आज विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में देश के प्रमुख राज्यों में शामिल है।
स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान और खेल अकादमियों की स्थापना
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान के अंतर्गत प्रदेश के आठ प्रमुख शहरों में 23 खेल अकादमियों की स्थापना की जाएगी। इन अकादमियों में हर वर्ष लगभग 920 विश्वस्तरीय एथलीट और एक हजार अन्य खिलाड़ी उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।

खेल विश्वविद्यालय और महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की दिशा में तेजी से कार्य
सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने कहा कि हल्द्वानी में उत्तराखंड का पहला खेल विश्वविद्यालय और लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज स्थापित करने के लिए तेजी से काम चल रहा है। साथ ही राज्य सरकार ने नई खेल नीति लागू की है, जिसके तहत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी दी जा रही है।
खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए योजनाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने के लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री खेल विकास निधि, खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना, उदीयमान खिलाड़ी योजना और खेल किट योजना जैसी योजनाएं शुरू की हैं। इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का सम्मान और खेल कोटा पुनः लागू
सीएम धामी ने कहा कि राज्य में उत्तराखंड खेल रत्न और हिमालय खेल रत्न पुरस्कारों के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सम्मानित किया जा रहा है। साथ ही राजकीय सेवाओं में खिलाड़ियों के लिए चार प्रतिशत खेल कोटा भी पुनः लागू किया गया है, जिससे खिलाड़ियों को उनकी मेहनत और उपलब्धियों का उचित सम्मान मिल सके।
सांसद निधि से खेल सुविधाओं का विस्तार
इस अवसर पर सांसद नरेश बंसल ने घोषणा की कि राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, तपोवन में वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट के निर्माण के लिए सांसद निधि से धनराशि प्रदान की जाएगी। साथ ही विद्यालय के मैस के लिए फर्नीचर की व्यवस्था भी सांसद निधि से की जाएगी।

ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: CM पुष्कर धामी की प्रदेशवासियों को सौगात, कई योजनाओं के लिए 163 करोड़ की मंजूरी
खेलों के माध्यम से उत्तराखंड को नई पहचान
सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत खेलों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि उत्तराखंड के युवा खिलाड़ी न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी राज्य का नाम रोशन करें। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से प्रदेश की खेल संस्कृति को नई दिशा देने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
