Jharkhand News: झारखंड में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
Jharkhand News: झारखंड में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला विधानसभा सीट (Ghatshila Assembly seat) पर होने वाले उपचुनाव से पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने बड़ा राजनीतिक कदम उठाया है। बता दें कि मुख्यमंत्री और झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के आवास पर कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी झामुमो में शामिल हुए। सीएम हेमंत सोरेन ने सभी नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें सदस्यता दिलाई।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
पूर्वी सिंहभूम के नेता झामुमो में शामिल
झामुमो की ओर से जानकारी दी गई कि पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं में पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद के उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) सह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सौरभ चक्रवर्ती, घाटशिला बीजेपी मंडल अध्यक्ष कौशिक सिन्हा, मुसाबनी बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष तुषार पात्र और बीजेपी के मीडिया प्रभारी सुरेश महाली शामिल हैं। इसके अलावा, जमशेदपुर के प्रसिद्ध जंबू अखाड़ा के अध्यक्ष बंटी सिंह सहित कई अन्य स्थानीय नेता भी पार्टी में शामिल हुए।

ये भी पढ़ेंः Jharkhand: CM हेमंत से लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात
सीएम हेमंत सोरेन का स्वागत और पार्टी को मजबूती
इस अवसर पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता और पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी तथा जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू भी मौजूद थे। सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि इससे पार्टी को कोल्हान क्षेत्र में और मजबूती मिलेगी।
ये भी पढ़ेंः Jharkhand स्थापना दिवस होगा युवाओं के लिए खास, CM हेमंत सोरेन सौंपेंगे 10 हजार नियुक्ति पत्र
कोल्हान में झामुमो की स्थिति मजबूत
इस मिलन समारोह ने झामुमो की स्थानीय पकड़ को और मजबूत किया है। सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) के नेतृत्व में पार्टी ने पूर्वी सिंहभूम में विपक्ष से महत्वपूर्ण नेता और कार्यकर्ताओं को जोड़कर आगामी उपचुनाव की रणनीति को और सशक्त किया है।
