Uttarakhand

Uttarakhand: CM धामी ने रुद्रपुर में किया जनसभा को संबोधित, बोले- रुद्रपुर को जल्द मिलेगा मेडिकल कॉलेज

उत्तराखंड
Spread the love

Uttarakhand: उत्तराखंड सरकार के 3 साल..रुद्रपुर में सीएम धामी ने गिनाई उपलब्धियां

Uttarakhand News: उत्तराखंड की धामी सरकार के 3 साल के कार्यकाल पूरे होने पर प्रदेशभर में तरह तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में रुद्रपुर (Rudrapur) में भी जनसभा का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने रुद्रपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए अपनी सरकार के 3 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों का ब्योरा पेश किया। सीएम धामी (CM Dhami) ने कहा कि तीन साल पहले जिस विश्वास से जिम्मेदारी सौंपी, जनता का उत्साह बता रहा कि सरकार खरा उतरी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने शहरी विकास से लेकर सुदूर क्षेत्रों की कनेक्टिविटी, रोजगार योजनाओं, किसान समर्थन और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
ये भी पढे़ंः Uttarakhand: उपनल व संविदाकर्मियों को मिला बड़ा तोहफा, CM धामी ने की बड़ी घोषणा

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि प्रदेश में 30 से ज्यादा नीतियों के जरिए विकास और रोजगार को रफ्तार दी गई। एयर कनेक्टिविटी बेहतर करने के साथ ही पलायन रोकने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली योजनाओं पर विशेष जोर दिया गया। किसान सम्मान निधि योजना से 8 लाख से ज्यादा किसानों को सीधा लाभ पहुंचा, जबकि दुग्ध उत्पादन, बागवानी, फूलों की खेती और मोटे अनाज को प्रोत्साहित कर किसानों की आय बढ़ाने का दावा किया। सीएम धामी ने कहा कि 2026 तक रुद्रपुर में मेडिकल कॉलेज और किच्छा में एम्स का सेटेलाइट सेंटर शुरू होगा। पंतनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का काम और तेजी से हो रही है।

ये भी पढ़ेंः CM Dhami: पतंजलि विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल हुए CM धामी, बोले-संस्कृत और शास्त्रों का प्रचार-प्रसार जरूरी

Pic Social Media

सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने बंगाली समाज के जाति प्रमाण पत्र से पूर्वी पाकिस्तानी शब्द हटाने का जिक्र करते हुए कहा कि दशकों से चले आ रहे भेदभाव को खत्म किया गया। सीएम ने 2,600 परिवारों को नजूल भूमि के पट्टे देने और समान नागरिक संहिता लागू करने के फैसले को ऐतिहासिक बताया। यह कानून सभी को समान अधिकार देगा, खासकर मुस्लिम महिलाओं को कुरीतियों से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने धर्मांतरण, लैंड जिहाद और नकल विरोधी कानूनों पर सख्त कार्रवाई का दावा किया।

रुद्रपुर में भव्य रोड शो

इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने सरकार के तीन साल पूरे होने पर रुद्रपुर में भव्य रोड शो में प्रतिभाग किया। वहीं इस मौके पर सीएम धामी के दीदार के लिए भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान सीएम धामी का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सीएम रुद्रपुर (Rudrapur) के गल्ला मंडी पहुंचे। जहां सीएम का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान सीएम धामी सरकार (Dhami Sarkar) के 3 साल पूरे होने पर आयोजित भव्य रोड शो में शामिल हुए। वहीं, मुख्य बाजार में रोड शो के दौरान स्थानीय लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर सीएम धामी का हार्दिक स्वागत किया। आपको बता दें कि इस मौके पर सीएम धामी के साथ मेयर विकास शर्मा, विधायक शिव अरोड़ा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।