US Plane Fire: अमेरिका के डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक विमान में अचानक आग लगी गई।
US Plane Fire: अमेरिका के डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Denver International Airport) पर शनिवार को एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। अमेरिकन एयरलाइंस (American Airlines) की फ्लाइट AA3023, जो डेनवर से मियामी जा रही थी, टेकऑफ (Takeoff) से ठीक पहले उसमें अचानक आग लग गई। यह फ्लाइट ‘बोइंग 737 मैक्स 8’ विमान थी, जिसमें 173 यात्री और 6 क्रू सदस्य सवार थे। पढ़िए पूरी खबर…
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:45 बजे (भारतीय समयानुसार रात 2:15 बजे) विमान रनवे पर था, तभी उसके बाएं मुख्य लैंडिंग गियर में तकनीकी खराबी आ गई। इस वजह से टेकऑफ रोकना पड़ा। उसी दौरान विमान के पिछले हिस्से से धुआं उठता देखा गया और आग लग गई।
ये भी पढ़ेंः India Rail: अब इमरजेंसी में टिकट मिलना होगा आसान, रेलवे ने आसान किए नियम
यात्रियों में मची अफरा-तफरी
जैसे ही विमान से धुआं और आग की लपटें दिखाई दीं, यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। तुरंत इमरजेंसी स्लाइड के जरिए सभी यात्रियों और चालक दल को बाहर निकाला गया। सामने आए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग घबराए हुए हैं और तेजी से धुएं के बीच विमान से बाहर निकल रहे हैं।

6 लोग घायल, एक अस्पताल में भर्ती
इस हादसे में 6 लोगों को मामूली चोटें आईं हैं, जिनमें से एक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, बाकी सभी यात्री और चालक दल के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं।
FAA और एयरलाइंस ने शुरू की जांच
घटना के बाद फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) और अमेरिकन एयरलाइंस ने जांच शुरू कर दी है। एयरलाइन ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि उड़ान भरने से पहले विमान के लैंडिंग गियर के टायर में मेंटेनेंस संबंधी समस्या आई थी। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद विमान को सेवा से हटा दिया गया है और रखरखाव टीम द्वारा जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ेंः Fake Potato: सावधान! बाज़ार में धड़ल्ले से बिक रहे हैं नक़ली आलू, ये रही पहचान
कुछ देर के लिए एयरपोर्ट पर परिचालन रुका
विमान में आग लगने की सूचना मिलने पर डेनवर एयरपोर्ट (Denver Airport) और अग्निशमन विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन सुरक्षा कारणों से कुछ समय के लिए एयरपोर्ट पर विमानों का संचालन रोक दिया गया।
