Fake Potato: सब्जियों का राजा कहे जाने वाले आलू की बढ़ती मांग के बीच बाजार में नकली आलू की बिक्री जोरों पर है।
Fake Potato: सब्जियों का राजा कहे जाने वाले आलू की बढ़ती मांग के बीच बाजार में नकली आलू (Fake Potato) की बिक्री जोरों पर है। ये नकली आलू न केवल आपकी जेब पर भारी पड़ सकते हैं, बल्कि आपकी सेहत के लिए भी खतरनाक साबित हो सकते हैं। विशेषज्ञों (Experts) ने चेतावनी दी है कि केमिकल्स और रंगों से तैयार इन आलुओं का सेवन करने से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि नकली आलू की पहचान कैसे करें और ये सेहत के लिए क्यों हानिकारक हैं। पढ़िए पूरी खबर…

बाजार में नकली आलू का खेल
आलू (Potato) हर घर की रसोई का अहम हिस्सा है, चाहे वह रोजमर्रा का खाना हो या व्रत का आहार। लेकिन बढ़ते दामों और मुनाफे के लालच में कुछ लोग बाजार में नकली आलू बेच रहे हैं। ये आलू देखने में असली जैसे लगते हैं, लेकिन इनमें केमिकल्स और रंगों का इस्तेमाल किया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं।
ये भी पढ़ेंः RBI: RBI ने रद्द कर दिया इस बैंक का लाइसेंस, ग्राहकों में हड़कंप
नकली आलू की पहचान कैसे करें?
खुशबू: असली आलू में प्राकृतिक मिट्टी जैसी खुशबू होती है, जबकि नकली आलू से केमिकल की गंध आती है। साथ ही, इनका रंग हाथ पर छूट सकता है।
रंग और बनावट: असली आलू को काटने पर अंदर और बाहर का रंग लगभग एक जैसा होता है। नकली आलू का रंग अंदर से अलग दिखता है। कुछ हल्के लाल रंग के आलू भी नकली हो सकते हैं।
मिट्टी का टेस्ट: नकली आलू पर लगी मिट्टी पानी में आसानी से घुल जाती है, जबकि असली आलू की मिट्टी रगड़ने के बाद भी पूरी तरह साफ नहीं होती।
सेहत के लिए जहर हैं नकली आलू
विशेषज्ञों के मुताबिक, नकली आलू में मौजूद केमिकल्स और रंग किडनी और लिवर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इनका सेवन करने से पेट में सूजन, कब्ज, और भूख न लगने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि ये आलू सेहत के लिए जहर की तरह काम कर सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः Cheapest House: इस देश में सिर्फ 100 रुपए में मिल रहा है घर, लेकिन उसकी शर्तें भी जान लीजिए
खरीदारी से पहले जरूर बरतें सावधानी
बाजार से आलू (Potato) खरीदते समय सावधानी बरतें। आलू की खुशबू, रंग और बनावट की जांच करें। अगर कुछ संदिग्ध लगे, तो उसे खरीदने से बचें। अपनी और अपने परिवार की सेहत को सुरक्षित रखने के लिए हमेशा विश्वसनीय जगहों से ही खरीदारी करें।
