UP: उन्नाव की धरती का क्या है मिज़ाज..फिर से साक्षी महाराज? देखिए हेलिकॉप्टर शॉट

उत्तरप्रदेश चुनाव 2024 राजनीति

AajTak Unnao News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और औद्योगिक नगरी कानपुर (Kanpur) से सटे उन्नाव लोकसभा सीट की अपनी ही राजनीतिक खासियत है। गंगा और सई नदी के बीच बसा यह शहर उन्नाव की पहचान कलम और तलवार के धनी जनपद के रूप में होती है।
कानपुर (Kanpur) शहर से लगे होने के कारण उन्नाव चमड़े के कारोबार के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। कभी यह संसदीय सीट कांग्रेस की मजबूत दुर्ग मानी जाती थी, लेकिन 90 के दशक के शुरुआत में बीजेपी (BJP) ने पूरे प्रदेश के साथ इस सीट पर भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया।

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

ये भी पढ़ेंः झाँसी में किसका होगा राजतिलक..देखिए आजतक की Exclusive रिपोर्ट

2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी मैजिक से बीजेपी के साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj) ने यहां कमल खिलाने में कामयाबी हासिल की। उन्नाव संसदीय सीट के संसदीय इतिहास की बात करें तो आजादी के बाद से 2019 तक 16 बार लोकसभा चुनाव और एक बार उपचुनाव हुए हैं। इनमें से 9 बार कांग्रेस चुनाव जीतने में सफल रही तो चार बार बीजेपी को जीत मिली थी। सपा, बसपा और जनता पार्टी एक-एक बार जीतने में कामयाब रहीं। इस सीट पर वर्तमान में साक्षी महराज सांसद हैं।

इस बार इस सीट से सपा ने अन्नू टंडन और बीजेपी ने सांसद साक्षी महाराज टिकट दिया है अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार किसके पाले में जीत जाएगी। इसे जानने के लिए आजतक की टीम सीनियर एंकर अंजना ओम कश्यप (Anchor Anjana Om Kashyap) के साथ पहुंची उन्नाव और उन्नाव की जनता से जाना उनका मिजाज

ये भी पढ़ेंः विदिशा में चलेगा शिव का राज? देखिए विदिशा से आजतक का हेलिकॉप्टर शॉट

आजतक की टीम जब उन्नाव पहुंची तो पूरी टीम का भव्य स्वागत हुआ और फिर शुरू हुआ सवालों का सिलसिला। और जनता ने अपनी समस्या को कहने में कोई चूक नहीं की। कार्यक्रम में आए एक व्यक्ति ने कहा कि इस बार भी यहां से बीजेपी जीत दर्ज करेगी और साक्षी महराज 5 लाख वोटों से चुनाव जीतने जा रहे हैं। तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने कहा कि जो भी कार्य मोदी जी कर रहे हैं वह देश के हित में कर रहे हैं। उन्नाव के साथ पूरे देशभर की जनता मोदी जी को तीसरी बार पीएम बनाने की तैयार कर ली है। इस प्रोग्राम में आए एक मुस्लिम युवक ने कहा कि मैं पीएम मोदी जी को धन्यवाद देने चाहता हूं उन्होंने हमारी सोती हुई कौम को जगाने का काम किया है।

सवाल महिलाओं से भी किया गया तो जवाब मिला कि कोई कितना भी जोर लगा ले साक्षी महराज को रोकना संभव नहीं है। दूसरी महिला ने अपनी बात रखते हुए कहीं बीजेपी सरकार आने के बाद देशभर की महिलांए खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं।

तो एक दूसरे व्यक्ति ने कहा कि हम लोग काम कर रहे हैं और अच्छे से रह रहे हैं, हम हमारे बच्चे सहित पूरा परिवार सुरक्षित हैं हमें और कुछ नहीं चाहिए। सरकार ने हमें काम दिया हमारे बच्चें हम मिलकर काम कर रहे हैं हम और हमारा पूरा परिवार बहुत खुश हैं।

तो बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए एक व्यक्ति ने कहा कि विकास की क्या बात करें सरकारी ट्रामा सेंटर यहां पर अभी तक संचालित नहीं हो पा रहा है। तो एक महिला ने कहा कि यहां पर महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट नहीं है। तो दूसरे व्यक्ति ने कहा कि इस बार उन्नाव में एकतरफा चुनाव है। उन्नाव की जनता साक्षी महराज को यहां से हराकर भेजेगी।

जानिए उन्नाव की सियासत को

बात करें लोकसभा चुनाव 2019 को तो इस सीट से बीजेपी के उम्मीदवार साक्षी महाराज ने समाजवादी पार्टी के अरुण शंकर शुक्ला को हराया था। स्वामी साक्षी जी महाराज इस चुनाव में भी बाहरी बहुमत से जीत दर्ज की। उन्हें 7,03,507 वोट मिले। वहीं सपा के अन्ना महराज को 3,02,551 वोट मिले और कांग्रेस की अन्नू टंडन को 1,85,634 वोट मिले थे।

2014 का जनादेश

लोकसभा चुनाव 2014 में उन्नाव संसदीय सीट पर 55.52 फीसदी मतदान हुए थे। इस चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार साक्षी महाराज ने सपा के अरुण शुक्ला को करीब 3 लाख मतों से मात देकर जीत हासिल की थी।

इन साहित्यकारों की धरती है उन्नाव

उन्नाव साहित्य के मामले में भी अहम स्थान रखता है। महर्षि वाल्मिकी से लेकर गया प्रसाद शुक्ला, प्रताप नारायण मिश्र, सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’, मौलाना हसरत मोहानी, नंद दुलारे बाजपेयी, सुमित्रा कुमारी सिन्हा, भगवती चरण वर्मा, प्रताप नारायण मिश्र और शिव मंगल सिंह ‘सुमन’ जैसे महान साहित्यकारों की धरती रही है।