क्या बिहार में गिर जाएगी नीतीश सरकार, क्या तेजस्वी के हाथ में होगी कमान?

Trending बिहार राजनीति

Bihar Politics News: बिहार में क्या नीतीश सरकार गिर जाएगी? केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने बड़ा दावा किया है। और कहा कि कभी भी नीतीश सरकार (Nitish Government) गिर सकती है। और तेजस्वी मुख्यमंत्री बन सकते हैं। नीतीश कुमार, लालू यादव के चक्रव्यूह में फंस गए है। पढ़िए पूरी खबर…

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें
ये भी पढ़ेः बिहार की राजनीति में बड़ा उथल-पुथल..नीतीश के करीबी का इस्तीफा

Pic Social Media

बिहार में बीते दिनों से सियासी घमासान के बीच केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने एक बार फिर से बिहार की महागठबंधन सरकार पर बड़ा दावा किया है। और कहा कि कभी भी नीतीश सरकार गिर सकती है। और तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बन सकते हैं। क्योंकि अब नीतीश कुमार राजद सुप्रीमो लालू यादव (Lalu Yadav) के चक्रव्यूह में पूरी तरह फंस चुके हैं। अब तो नीतीश कुमार के सीएम रहने पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

तेजस्वी मुख्यमंत्री बन सकते है

केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने बताया कि बिहार में नीतीश सरकार संतरे की तरह है। जो ऊपर से ठीक-ठाक लग रही है। और भीतर से कमजोर है। नीतीश कुमार ने एक बार ललन सिंह को हटाकर पार्टी की तो लुटिया बचा ली। लेकिन लालू यादव के चक्रव्यूह में वो पूरी तरह फंस चुके हैं। लालू यादव के संपर्क में जेडीयू के विधायक हैं। और किसी भी दिन नीतीश सरकार गिर सकती है। तेजस्वी मुख्यमंत्री बन सकते हैं।

Pic Social Media

नीतीश लालू यादव के चक्रव्यूह में पूरी तरह फंस चुके

गिरिराज सिंह ने बताया है कि अब नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के सामने कोई ऑप्शन भी नहीं बचा है। नीतीश लालू यादव के चक्रव्यूह में पूरी तरह फंस चुके है। वहीं विपक्ष के पीएम कैंडिडेट के सवाल पर उन्होने कहा कि नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल तो पार्टी के नेता और समर्थक कहते हैं। लेकिन अब तो सीएम रह पाएंगे या नहीं क्योकि सीएम मैटेरियल पर ही प्रश्न चिन्ह लग गया है।

वहीं राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत न्याय यात्रा पर गिरिराज सिंह ने बताया है कि राहुल न्याय यात्रा निकाल रहे है या ज्ञान यात्रा ये तो उनको तय करना है। लेकिन स्वामी विवेकानंद ने जो बातें कहीं थी। नरेंद्र रूपी विवेकानंद की बातों को नरेंद्र रूपी प्रधानमंत्री साकार कर रहे है।

भाजपा नेता भी नए-नए दावे कर रहे

बता दें माना जा रहा है कि जदयू से ललन सिंह (Lalan Singh) की विदाई राजद सुप्रीमो लालू यादव से बढ़ती नजदीकियों के चलते हुई है। चर्चा इस बात की भी है कि इंडिया गठबंधन पर दबाव डालने के लिए वो पार्टी की कमान अपने हाथों में चाहते थे। फिलहाल बिहार में महागठबंधन सरकार को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। और भाजपा नेता भी नए-नए दावे कर रहे हैं।