दिल्ली टू नोएडा: गर्मी से राहत लेकिन जाम बना आफ़त

उत्तरप्रदेश दिल्ली NCR

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया

Weather News: दिल्ली-NCR में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। कई जगहों पर आंधी के साथ तेज बारिश भी शुरू हो गई है। हालाांकि इससे उमस से राहत तो मिली है। लेकिन बारिश की वजह से सड़कों पर जाम शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों के भीतर पूर्वोत्तर भारत और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ेंः

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः नई दिल्ली स्टेशन.. टेंशन फ्री होकर जाइए.. जानिए क्यों?

मौसम विभाग ने जानकारी दी कि अगले चार दिनों में हिमाचल उत्तराखंड-यूपी और अगले एक-दो दिन में पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर तेज वर्षा होने की संभावना है। अगले चार दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश (UP) में, जबकि अगले एक-दो दिन में पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार बिहार में गरज चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने किशनगंज, पश्चिमी चंपारण में तेज बारिश होने की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा, सीतामढ़ी, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, शिवहर, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और मुजफ्फरपुर में भी भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।
उत्तर पश्चिम भारत में मौसम का हाल
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश,उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ राजस्थान और उत्तरी हरियाणा-चंडीगढ़ में हल्की बारिश और बिजली गिरने के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना बताई है।

मध्य भारत मेे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम मध्य प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की आंधी और बिजली गिरने के साथ छिटपुट भारी वर्षा होने की संभावना है।

Read Weather News, khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hind