Noida आ रही हैं UP की गवर्नर..आज इन रास्तों पर जाने से बचें

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा

Noida: आज आपको नोएडा की सड़कों पर आज ट्रैफिक जाम जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आपको बता दें कि आज नोएडा उत्तर प्रदेश की गवर्नर आनंदीबेन पटेल (Governor Anandiben Patel) आ रही हैं। नोएडा सेक्टर-33ए (Noida Sector-33A) स्थित नोएडा हाट में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दोपहर 12 बजे के बाद आएंगी।

ये भी पढ़ेंः नोएडा में 60 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगी नौकरी..देखिए कौन सी कंपनी भर्ती के लिए आ रही है

Pic Social Media

गवर्नर के आगमन को लेकर ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) ने वाहनों के रास्तों में बदलाव की योजना तैयार की है। वीवीआईपी आगमन के दौरान कुछ समय के लिए रास्तों में बदलाव किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी है कि चिल्ला बॉर्डर, डीएनडी, फिल्म सिटी फ्लाईओवर, सेक्टर-18, 27, एलिवेटेड रोड, सेक्टर-31-25 चौराहा, एनटीपीसी अंडरपास, सेक्टर- 53 गिझौड़ चौराहा, सेक्टर-60, मॉडल टाउन, सेक्टर-33ए नोएडा हाट आदि जगह कुछ देर के लिए ट्रैफिक रोक दिया जाएगा।

ऐसे में परेशानी से बचने के लिए आपको वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करना चाहिए। चिल्ला बॉर्डर (Chilla Border) से ग्रेटर नोएडा की तरफ जाने वाले वाहन सेक्टर-14 फ्लाईओवर से सेक्टर-1 गोलचक्कर से डीएससी सड़क होते हुए जा सकते हैं। डीएनडी से ग्रेनो की ओर जाने वाले लोग रजनीगंधा चौराहे से सेक्टर-48 होते हुए यात्रा कर सकते हैं।

जानिए राज्यपाल के कार्यक्रम को

आपको बता दें कि राज्यपाल नोएडा में आयोजित हो रहे सरस आजीविका मेला में हिस्सा लेने आएंगी। इस दौरान वे स्वयं सहायक समूह से जुड़ी महिलाओं को हौसला बढ़ाएंगी। गवर्नर दोपहर करीब 12 बजे दिल्ली से गौतमबुद्ध नगर की तरफ आएंगी। वह करीब 12.30 नोएडा पहुंचेगीं। राज्यपाल दो बजे तक नोएडा हाट में रहेंगी। पुलिस ने उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

इन रास्तों का करें प्रयोग

चिल्ला बॉर्डर से ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले वाहन सेक्टर-14 फ्लाईओवर से सेक्टर-1 गोलचक्कर से डीएससी सड़क होते हुए जाएंगे।

सेक्टर-60 से एलिवेटेड सड़क से होकर सेक्टर-18 जाने वाले वाहन सेक्टर-60 से 71, सेक्टर-32 सिटी सेंटर होते हुए जा सकते हैं।

सेक्टर-32 सिटी सेंटर से एडोब चौराहे की ओर आने वाले वाहन सिटी सेंटर से होशियारपुर तिराहे से गिझौड़ चौराहा होते हुए आ सकते हैं।

डीएनडी से ग्रेनो जाने वाले लोग रजनीगंधा चौराहे से सेक्टर-18 होते हुए जा सकते हैं।

फिल्म सिटी तिराहे से एलिवेटेड होकर जाने वाले वाहन महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर-37 होते हुए जाएंगे।