Greater Noida: सेक्टर 3, पॉकेट A की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्लूए) का कार्यकाल सितंबर 2023 में समाप्त हो चुका था, लेकिन अब तक चुनाव नहीं कराए गए थे। इस मामले में डिप्टी रजिस्ट्रार ने प्रबंध समिति के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए आदेश दिया है कि एक महीने के भीतर चुनाव कराए जाएं। इसके साथ ही, चुनाव प्रक्रिया को शीघ्रता से पूरा करने का निर्देश दिया गया है और समिति को दैनिक व्यय के अतिरिक्त अन्य किसी प्रकार के व्यय पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के आदेश भी दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें: Greater Noida: ग्रेटर नोएडा की बेटी को मिला 1.80 करोड़ का पैकेज
यह मामला तब उजागर हुआ जब 60 से अधिक स्थानीय निवासियों ने आरडब्लूए के खिलाफ जिला रजिस्ट्रार कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर, जिला रजिस्ट्रार ने चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए जिला विकलांग अधिकारी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। यह आदेश स्थानीय निवासियों को आरडब्लूए चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाता है।
