Ujjain

Ujjain: शिवरात्रि पर बाबा उमाकान्त जी महाराज ने बताया शिव तांडव से बचने का उपाय

Trending मध्यप्रदेश
Spread the love

Ujjain News: शिवरात्रि के इस पवित्र पर्व पर, उज्जैन वाले दुःख हर्ता बाबा उमाकान्त जी महाराज ने एक महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिवजी और अन्य देवी-देवता जैसे जल, पृथ्वी, वायु और आकाश, जब खुश रहते हैं तो वे हमें धन-धान्य से पूर्ण करते हैं, लेकिन जब इनका संतुलन बिगड़ता है या ये नाराज होते हैं तो यह भूकंप, बाढ़, तूफान आदि के रूप में सजा के रूप में सामने आता है।
ये भी पढ़ेः Great Planetary Alignment: आसमान में 28 फ़रवरी को दिखाई देगा अद्भुत नजारा

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

बाबा उमाकान्त जी महाराज ने यह भी बताया कि शिव तांडव, जो कि शिवजी का क्रोधित रूप है, जीवों के कर्मों के हिसाब से उन्हें सजा देने के लिए होता है। उन्होंने इस तांडव से बचने के उपाय भी बताए और सभी को इन देवी-देवताओं के नियमों का पालन करने की सलाह दी। गुरुजी के अनुसार, अगर हम इन नियमों का पालन करेंगे और शिवजी के आशीर्वाद से जुड़े रहेंगे, तो हमें किसी भी तरह के संकट से बचने का रास्ता मिलेगा।