Delhi Metro का एक और वीडियो हुआ वायरल, जानिए क्या है मामला
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो आए दिन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती है। दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में कभी मारपीट का वीडियो तो कभी दूसरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहता है। अब एक बार फिर से दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) का एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हुए वीडियो (Viral Video) में अधेड़ उम्र की एक महिला 20 साल की लड़की के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करती हुई नजर आती है। बहुत कहासुनी के करने के बाद महिला लड़की के परवरिश पर भी सवाल उठाती है। लेकिन एक दूसरे यात्री ने अधेड़ महिला के व्यवहार की निंदा करते हुए कहा वह किसी की बॉडी शेमिंग नहीं कर सकती हैं। ये वीडियो ब्लू लाइन के मयूर विहार एक्सटेंशन मेट्रो स्टेशन का बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के लोगों की वाकई मौज आने वाली है
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में कुछ महिलाओं के बीच तीखी नोकझोंक देख सकते हैं। बताया जा रहा है कि यह क्लेश तब शुरू हुआ, जब कोच में बैठे एक दूसरे यात्री ने चिप्स खा लिए। इस पर शायद अधेड़ उम्र की एक महिला पैसेंजर ने उसे ऐसा करने के लिए रोका, जिसके बाद यह विवाद शुरू हुआ।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
वीडियो में अधेड़ उम्र की महिला चिल्लाकर कहती है कि चिप्स खाने वाले पैसेंजर (Passenger) ने कोच (Metro Coach) से निकलते समय उसे गालियां दीं। सिर्फ यही नहीं उसके जाने के बाद भी महिला शांत नहीं हुई और मेट्रो में चिप्स खाने के व्यवहार का सपोर्ट करने वालीं दूसरी महिला पैसेंजर्स के साथ विवाद करने लगी।
50 की लगती है तू…
इसके बाद महिला एक 20 साल की लड़की से न केवल विवाद करने लगती है, बल्कि उसे मोटा कहकर अपमानित भी करती है। वायरल वीडियो में अधेड़ महिला को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि तू 50 साल की लगती है, अपने आप को देख तू जो है, वही है। तुझे कोई बीमारी है।
ये भी पढे़ंः Metro: ग्रेटर नोएडा से नोएडा जाने वाले मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी
हां मोटी हूं तो क्या हुआ
बॉडी शेमिंग (Body Shaming) के बाद भी लड़की शांत रहती है और हंगामा मचा रही अधेड़ महिला को सुंदर कहकर पुकारती है। उसने बहस को आगे न बढ़ाने की कोशिश की और कहा, ओह! माफ करना, मैं अभी 20 साल की हूं। और हां, मैं मोटी हूं पर आप सुंदर हो सुंदर दिखती हो मैं भी सुंदर हूं
अधेड़ महिला द्वारा मोटापे का मजाक उड़ाए जाने के बाद दूसरे यात्रा यह कहते हैं कि मुझे लगता है कि यह महिला खुद परेशान है। इसके बाद झगड़ा करने वाली महिला की बात को दूसरे पैसेंजर्स ने नजरअंदाज कर दिया।
