रिपब्लिक भारत को बड़ा झटका..आउटपुट से 2 बड़े इस्तीफे

TV

अर्नब गोस्वामी के चैनल रिपब्लिक भारत को एक के बाद एक दो बड़े झटके लगे हैं। चैनल के डिप्टी एडिटर अजीत झा और न्यूज़ एडिटर हेमंत उपाध्याय ने चैनल को अलविदा कह दिया है।

हेमंत उपाध्याय ने अपनी नई पारी टीवी9 भारतवर्ष के साथ शुरू कर दी है। जबकि अजित झा जल्द ही टाइम्स नाउ नवभारत का हिस्सा बनेंगे। अजित झा रिपब्लिक भारत के मॉर्निंग शिफ्ट इंचार्ज थे। अजित एबीपी न्यूज़, आजतक, ज़ी मीडिया में अहम पदों पर रह चुके हैं।

वहीं हेमंत उपाध्याय रिपब्लिक भारत के लोकप्रिय शो पूछता है भारत के शो प्रोड्यूसर थे। हेमंत उपाध्याय सहारा समय, IBN7 समेत दूसरे चैनलों में अपनी काबिलियत दर्ज करवा चुके हैं।

रिपब्लिक भारत से दोनों तेज तर्रार प्रोड्यूसर्स का जाना बड़ा झटका माना जा रहा है।

खबरीमीडिया की तरफ अजित झा और हेमंत उपाध्याय को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

READ :  Ajeet Jha,Hemant Upadhayay Khabri media, Breaking News, Tv Media, Latest hindi News, News Update, Journalist, Journalism,   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *