Media Jobs: दैनिक भास्कर समूह ने रिपोर्टर के पदों पर भर्ती निकाली है। यह नियुक्तियां हरियाणा के अंबाला और पंजाब के बठिंडा के लिए की जाएंगी। कंपनी के अनुसार, उम्मीदवार में बेहतर न्यूज़ सेंस, प्रभावशाली खबरें पहचानने की क्षमता, अच्छी लेखन और स्टोरीटेलिंग स्किल, मोबाइल जर्नलिज्म (MoJo) और वीडियो शूटिंग का ज्ञान होना चाहिए। साथ ही समय-सीमा के भीतर काम करने की क्षमता भी जरूरी है।
ये भी पढ़ें: Dainik Bhaskar: दैनिक भास्कर डिजिटल को मैनेजर-PR की जरूरत, ऐसे करें Apply
आवेदन के लिए उम्मीदवार का पत्रकारिता या मास कम्युनिकेशन में स्नातक होना आवश्यक है। इसके अलावा रिपोर्टिंग में कम से कम तीन वर्ष का अनुभव और रिपोर्टिंग असाइनमेंट के लिए यात्रा करने की इच्छा भी अपेक्षित है।
इच्छुक उम्मीदवार अपना रिज्यूमे ईमेल careers@dbdigital.in पर भेज सकते हैं।
जागरण न्यू मीडिया ने सीनियर सब एडिटर (लाइफस्टाइल) पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह अवसर उन पत्रकारों के लिए है, जिन्हें अंग्रेजी में लाइफस्टाइल कंटेंट का अनुभव है।
कंपनी के अनुसार, उम्मीदवार के पास 2 से 5 वर्ष का प्रासंगिक अनुभव होना चाहिए। साथ ही अंग्रेजी भाषा में लाइफस्टाइल बीट की अच्छी समझ और पत्रकारिता में स्नातक, पीजी या मास्टर डिग्री आवश्यक है।
चयनित उम्मीदवार की जिम्मेदारी फैशन, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी उच्च गुणवत्ता वाली खबरों का संपादन, प्रूफरीडिंग और लेखन, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान, SEO फ्रेंडली हेडलाइन तैयार करना, CMS के जरिए कंटेंट मैनेजमेंट और समय पर प्रकाशन सुनिश्चित करना होगी।
जागरण न्यू मीडिया ने आकर्षक वेतन, कौशल विकास कार्यक्रम और ग्रुप मेडिकल बेनिफिट जैसी सुविधाओं का भी उल्लेख किया है।
