News India: Senior anchor Abul Nasr Iqbal begins a new and sharp innings

News India: सीनियर एंकर अबुल नस्र इक़बाल की नई और धारदार पारी शुरू

TV
Spread the love

News India: अबुल नस्र इक़बाल, सीनियर एंकर..मीडिया इंडस्ट्री का वो चेहरा जो बेबाक और बेखौफ़ अंदाज़ के लिए जाने जाते हैं। अबुल हिंदी न्यूज़ चैनल न्यूज़ इंडिया(News India) से जुड़ गए हैं। चैनल के CEO-एडिटर इन चीफ राणा यशवंत ने अबुल के न्यूज़ इंडिया ज्वाइन करने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने साफ लिखा है कि अबुल के चैनल में आने से चैनल को नई धार और मजबूती मिलेगी।

पिछले 25 साल से अबुल टीवी न्यूज़ का जाना पहचाना चेहरा रहे अबुल इंडिया टीवी, इंडिया न्यूज़, सहारा समय, न्यूज़ नेशन, जैसे बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं… टीवी पर उनकी दमदार आवाज़ और राजनीतिक व समसामयिक मुद्दों पर उनकी ज़बरदस्त पकड़ उन्हें दूसरे एंकर्स से अलग करती है।

साल 1999 में जैन टीवी से बतौर एंकर करियर की शुरुआत करने के बाद अबुल ने सहारा टीवी ज्वाइन कर लिया और एंकरिंग को धार दी। उसके बाद अबुल रजत शर्मा के चैनल इंडिया टीवी से जुड़े। 4 सालों तक इंडिया टीवी में अबुल ना सिर्फ स्टूडियो एंकरिंग बल्कि ग्राउंड रिपोर्टिंग में भी नज़र आए। अबुल ने इंडिया टीवी में ‘आर-पार’ जैसे वन-टू-वन पॉलिटिकल इंटरव्यू शो और ‘इंडिया बोले’ जैसे पब्लिक इंटरएक्टिव शो किए जिससे अबुल को खासी लोकप्रियता मिली इसके बाद अबुल इंडिया न्यूज़ पहुंचे और कई सालों तक चैनल से जुड़े रहे। अबुल न्यूज़ काफी समय तक न्यूज़ नेशन(News Nation) चैनल में भी नज़र आए।

अबुल नस्र इकबाल अब न्यूज़ इंडिया का हिस्सा है। ख़बरी मीडिया की तरफ से अबुल को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।