ग्रेटर नोएडा में BMW कार एक्सप्रेस-वे से नीचे गिरी..जानिए 20 साल के लड़के का क्या हुआ ?

दिल्ली NCR

ग्रेटर नोएडा में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। तेज रफ्तार BMW स्पोर्ट्स कार यमुना एक्सप्रेस-वे से 20 फीट नीचे जा गिरी।

हादसे में कार ड्राइव कर रहे लड़के भरत की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को उसका शव कई टुकड़ों में मिला है। वहीं भरत का दोस्त गंभीर हालत में कैलाश अस्पताल में एडमिट है। हादसा गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पास की है। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं।

जानकारी के मुताबिक हरियाणा का रहने वाला भरत अपने दोस्त गौरव के साथ BMW स्पोर्ट्स कार से आगरा की ओर यमुना एक्सप्रेस-वे से जा रहा था. BMW कार अभी गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पास पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर यमुना एक्सप्रेस-वे से 20 फीट नीचे जा गिरी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *