Traffic Challan

Traffic Challan: बाइक-स्कूटी वाले दें ध्यान..हेलमेट के बाद भी कटेगा चालान!

TOP स्टोरी Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली नोएडा
Spread the love

Traffic Challan: 2025 में लागू हुए नए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत केवल हेलमेट पहनना ही काफी नहीं!

Traffic Challan: अगर आप ये सोचकर बाइक या स्कूटी (Bike or Scooty) पर निकलते हैं कि बस हेलमेट पहन लिया और चालान (Challan) से बच गए, तो अब आपको संभल जाने की ज़रूरत है। 2025 में लागू हुए नए मोटर व्हीकल एक्ट (New Motor Vehicle Act) के तहत केवल हेलमेट पहनना ही काफी नहीं, बल्कि हेलमेट की क्वालिटी, फिटिंग और स्ट्रैप पर भी ट्रैफिक पुलिस की नज़र है। अगर आपने हेलमेट (Helmet) पहना है लेकिन नियमों का सही तरीके से पालन नहीं किया, तो आप पर 1 हजार से 2 हजार रुपये तक का जुर्माना लग सकता है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेंः Electric Vehicle: इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदने वाले..जल्दी से अच्छी खबर पढ़ लीजिए

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सिर्फ हेलमेट पहनने से नहीं बचेगा चालान

नए ट्रैफिक नियमों के मुताबिक, अगर आपने ISI मार्क वाला ब्रांडेड हेलमेट (Branded Helmets) नहीं पहना या फिर हेलमेट का स्ट्रैप नहीं बांधा, तो आपको 1 हजार रुपये का चालान भरना पड़ सकता है। वहीं, अगर आप हेलमेट को सिर्फ हाथ में लेकर चल रहे हैं या गलत तरीके से पहना है, तो यह जुर्माना बढ़कर 2 हजार रुपये तक जा सकता है।

नकली और लोकल हेलमेट से बचें

बाजार में मिलने वाले सस्ते, लोकल और नकली हेलमेट (Fake Helmet) अब आपको चालान के साथ-साथ खतरे में भी डाल सकते हैं। ट्रैफिक पुलिस इन पर कड़ी नज़र बनाए हुए है। नकली हेलमेट पहनने पर 1 हजार रुपये का जुर्माना और गंभीर दुर्घटना में जान का जोखिम भी हो सकता है।

फिटिंग और स्ट्रैप की चूक भी पड़ेगी भारी

हेलमेट (Helmet) पहनने के साथ-साथ यह भी बेहद जरूरी है कि वह सिर पर सही से फिट हो और स्ट्रैप ठीक से बांधा गया हो। गलत फिटिंग या ढीले स्ट्रैप की स्थिति में भी चालान कट सकता है, क्योंकि ऐसे हेलमेट से सुरक्षा पूरी नहीं हो पाती।

सड़क सुरक्षा के लिए सख्त रवैया

सड़क पर हादसों को रोकने के लिए ट्रैफिक विभाग (Traffic Department) अब सुरक्षा मानकों पर कोई समझौता नहीं कर रहा। खासतौर पर बाइक और स्कूटी सवारों के लिए ये नियम और सख्ती से लागू किए जा रहे हैं ताकि लापरवाही से होने वाले हादसों को रोका जा सके।

हेलमेट खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें

  • हमेशा ISI मार्क वाला ब्रांडेड हेलमेट ही खरीदें।
  • सिर के आकार के अनुसार सही फिटिंग का हेलमेट चुनें।
  • हेलमेट की स्ट्रैप को ठीक से बांधना न भूलें।
  • बहुत पुराना या खराब हो चुका हेलमेट बदल दें।

ये भी पढ़ेंः Young CEO: महज 18 साल की उम्र में 250 करोड़ कमाने वाले CEO से मिलिए

सावधानी ही सुरक्षा है

अगर आप बाइक या स्कूटी चलाते हैं तो अब समय आ गया है कि हेलमेट (Helmet) को सिर्फ चालान से बचने का जरिया नहीं, बल्कि सुरक्षा का सबसे जरूरी उपकरण समझें। हेलमेट के साथ लापरवाही अब महंगी पड़ सकती है, इसलिए नियमों को समझें और पालन करें।