Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी सुपरटेक इकोविलेज-2(Supertech Ecovillage-2) से बड़ी और हैरान करने वाली ख़बर सामने आ रही है। स्थानीय निवासियों के मुताबिकइको विलेज 2 में मैनेजमेंट ने cam चार्ज में बढ़ोतरी कर दी। जिसके खिलाफ स्थानीय निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। और मैनेजमेंट के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन शुरू हो गया। यही नहीं प्रदर्शनकारियों ने मेंटीनेंस टीम को ज्ञापन सौंपा जिसमें दर्जनों निवासियों ने हस्ताक्षर किए।

मिली जानकारी के मुताबिक बिना किसी जानकारी के मैनेजमेंट कैम चार्ज में 30 पैसे प्रति स्क्वायर फीट की बढ़ोतरी कर दी जिसके बाद चार्ज 2 रुपए से बढ़ाकर 2.30 पैसे कर दिया गया। जिसके बाद लोग भड़क गए और तुरंत बढ़ा हुआ पैसा वापस लेने की मांग करने लगे।

सोसायटी के निवासियों ने साफ कह दिया है कि अगर मैनेजमेंट ने अपना ये फैसला वापस नहीं लिया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
