Traffic Alert

Traffic Alert: छठ पूजा वाले दिन नोएडा-ग्रेटर नोएडा में लगेगा जबरदस्त जाम, ऑफिस जाने वाले 27-28 अक्टूबर की एडवाइजरी पढ़िए

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट नोएडा
Spread the love

छठ पर्व के दौरान नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

Traffic Alert: छठ पर्व के मद्देनजर नोएडा-ग्रेटर नोएडा (Noida-Greater Noida) में भारी भीड़ और संभावित जाम की स्थिति से निपटने के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने दो दिनों की विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी (Traffic Advisory) जारी की है। 27 और 28 अक्टूबर को सूर्य उपासना के इस महापर्व के दौरान शहर के प्रमुख घाटों पर लाखों श्रद्धालु पहुंचेंगे। ऐसे में आमजन की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन (Traffic Diversion) लागू किया गया है। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष गरीब को अमीर बना सकता है?

आपको बता दें कि आज छठ महापर्व की शुरुआत हो गई है। छठ पर्व (Chhath Festival) के अवसर पर यमुना नदी (कालिंदी कुंज), हिंडन नदी पुल कुलेसरा, चोटपुर, बहलोलपुर सेक्टर-63 और नोएडा स्टेडियम सेक्टर-21A में मुख्य रूप से पूजा-अर्चना की व्यवस्था की गई है। इन इलाकों में भीड़ अधिक रहने की संभावना के चलते पुलिस ने यातायात नियंत्रण के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।

भारी वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध

डीसीपी ट्रैफिक डॉ. प्रवीण रंजन सिंह (Dr. Praveen Ranjan Singh) ने कहा कि 27 और 28 अक्टूबर को भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों का शहर में प्रवेश सीमित रहेगा। आपातकालीन सेवाओं वाले वाहनों को इस व्यवस्था से मुक्त रखा गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और असुविधा होने पर ट्रैफिक हेल्पलाइन पर संपर्क करें।

महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि घाटों और आसपास के इलाकों में पर्याप्त पुलिस बल, ट्रैफिक कर्मी और स्वयंसेवक तैनात किए जाएंगे। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में बैरिकेडिंग की गई है और महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी। डीसीपी ट्रैफिक ने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में पूजा करने का अवसर देना है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

घाटों पर उमड़ सकती है भारी भीड़

छठ पर्व (Chhath Festival) के दौरान नोएडा और ग्रेटर नोएडा के विभिन्न घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इससे यातायात पर दबाव बढ़ सकता है। इसे देखते हुए पुलिस ने पहले से ही डायवर्जन प्लान तैयार किया है। डीसीपी सिंह ने कहा, ‘हमारा लक्ष्य है कि पूजा-अर्चना में कोई बाधा न आए और ट्रैफिक सुचारू बना रहे।’

Pic Social Media

प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन की व्यवस्था

पुलिस ने यातायात के दबाव को कम करने के लिए कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन की योजना बनाई है।

  • नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से कालिन्दी बॉर्डर- दिल्ली जाने वाले वाहनों को चरखा गोलचक्कर से दलित प्रेरणा स्थल की ओर डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन डीएनडी या चिल्ला होकर अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।
  • सेक्टर-37 से कालिन्दी बॉर्डर- यातायात को महामाया फ्लाईओवर से दलित प्रेरणा स्थल की ओर डायवर्ट किया जाएगा, जो डीएनडी/चिल्ला से आगे बढ़ेगा।
  • सूरजपुर से कुलेसरा/फेस-2- वाहनों को कच्ची सड़क तिराहा से चौगानपुर गोलचक्कर की ओर डायवर्ट किया जाएगा, जो बिसरख गोलचक्कर होकर गंतव्य तक पहुंचेगा।
  • फेस-2 से हिंडन नदी- यातायात को फेस-2 से ककराला की ओर डायवर्ट किया जाएगा, जो सोरखा और बिसरख होकर आगे जाएगा।
  • किसान चौक से पर्थला- वाहनों को किसान चौक से बिसरख की ओर डायवर्ट किया जाएगा, जो सोरखा-पर्थला होकर गंतव्य तक पहुंचेगा।
  • पर्थला से किसान चौक- यातायात को पर्थला गोलचक्कर से सोरखा की ओर डायवर्ट किया जाएगा, जो सोरखा-बिसरख होकर आगे बढ़ेगा।

ये भी पढ़ेंः Noida Airport: नोएडा एयरपोर्ट की सुरक्षा में सेंध नामुमकिन! घुसपैठ की कोशिश करने वालों का ऐसा होगा अंजाम

यातायात में सहायता के लिए हेल्पलाइन

यातायात संबंधी किसी भी समस्या के लिए लोग ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं। पुलिस ने सलाह दी है कि यात्री वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और सोशल मीडिया के माध्यम से ट्रैफिक अपडेट्स की जानकारी लेते रहें। डीसीपी सिंह ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य छठ पर्व को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना है, जिससे श्रद्धालुओं को पूजा में कोई असुविधा न हो और यातायात सुचारू रहे।