Delhi-NCR पर अगले 4 दिन भारी..जानिए मौसम विभाग ने क्या कहा?

TOP स्टोरी Trending उत्तरप्रदेश दिल्ली दिल्ली NCR

Weather Update: इन दिनों दिल्ली-एनसीआर के इलाके कड़ाके ठंड (Freezing Cold) की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर पर अगले 4 दिनों के दौरान उत्तर भारत (North India) में घने से बहुत घना कोहरा रहने की संभावना जताई है। दिल्ली में घने कोहरे (Fog) से साथ ठिठुरा देने वाली ठंड का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। इसके चलते हवाई अड्डों, राजमार्गों और रेलवे मार्ग पर प्रभाव हो सकता है। अगले 2 दिन उत्तर भारत में लोगों (People) को ठंड से निजात नहीं मिलेगी और मैदानी इलाकों में भी ठंडी हवाएं चलती रहेंगी। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Weather Update: दिल्ली से पंजाब, ठंड से कब मिलेगी राहत..पढ़िए

Pic Social Media

दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) के इलाके इन दिनों कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। दिल्ली के कई हिस्सों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। इससे ट्रेन सेवाओं और उड़ानों पर असर पड़ा। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले यानी मंगलवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।

दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा जिसके कारण रेल और सड़क (Rail & Road) यातायात प्रभावित रहा। मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर के इलाकों में अगले 4 दिन तक घने से ज्यादा घने कोहरे के साथ भीषण ठंड पड़ने की चेतावनी जारी की है। दिल्ली में 17 और 18 जनवरी को घने कोहरे से साथ ठिठुरा देने वाली ठंड का ऑरेंज अलर्ट जबकि 19 और 20 जनवरी को यलो अलर्ट जारी किया है।

कोहरे से नहीं मिलेगी राहत

आईएमडी के मुताबिक पंजाब, दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में ठंड जारी रहेगी है। इन राज्यों में कई जगह तापमान 4 डिग्री से भी कम रहा। इसके साथ ही पंजाब और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में घने कोहरे की चादर देखने को मिली। मौसम विभाग ने बताया कि 14 जनवरी के मुकाबले पूर्वोत्तर में कोहरे में कमी आई है। लेकिन अभी लोगों को यहां कोहरे से राहत नहीं मिलेगी।

क्यों ठिठुरा देने वाली ठंड की चपेट में दिल्ली?

मौसम विज्ञानियों की मानें तो पश्चिमी विक्षोभों (Western Disturbance) की कमी के चलते राजधानी दिल्ली पर सामान्य से ज्यादा ठंड, कोहरे और प्रदूषण की मार पड़ रही है। सामान्यतः दिल्ली एनसीआर के इलाकों में दिसंबर और जनवरी के महीने के दौरान पश्चिमी विक्षोभों के चलते बूंदाबांदी होती है। इससे तापमान ज्यादा नहीं गिरने पाता है।

इस बार जनवरी के महीने में सामान्य से 5 कम पश्चिमी विक्षोभ आए हैं। यही नहीं जो पश्चिमी विक्षोभ आए भी हैं, उनकी तीव्रता काफी कमजोर रही है। इसकी वजह से बारिश भी सामान्य से 100 फीसदी कम हुई है। यही कारण है कि दिल्ली के लोग भीषण ठंड, घने कोहरे और प्रदूषण के ट्रिपल अटैक (Triple Attack) का सामना कर रहे हैं।

Pic Social Media

ऑरेंज और यलो अलर्ट, 2.7 डिग्री तापमान

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 4 दिनों तक भीषण ठंड और कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। दिल्ली के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलेगी। मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में 17 और 18 जनवरी को घने कोहरे से साथ ठिठुरा देने वाली ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी (IMD) ने दिल्ली में 19 और 20 जनवरी को घने से ज्यादा घने कोहरे और ठंड का येलो अलर्ट जारी किया है।

राजधानी दिल्ली के मौसम केंद्र (Weather Station) में इस सीजन में पहली बार 3 डिग्री से कम न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक जफरपुर में न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 5 डिग्री कम है।

राहत के नहीं आसार

बीते 5 दिनों से दिल्ली के कई हिस्से शीतलहर की चपेट में हैं। दिल्ली कई हिस्सों में शीत लहर की स्थिति बनी हुई है। अगले सप्ताह भर के अंदर भी कोई पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम 4 डिग्री से नीचे होने पर उसे शीतलहर (Cold Wave) की स्थिति माना जाता है।

दिल्ली की मानक वेधशाला (Observatory) में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जो कि सामान्य से 4 डिग्री कम है। यह लगातार पांचवा दिन है जब यहां पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम है। यहां पर अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 2 डिग्री कम है। आर्द्रता का स्तर 100 से 54 फीसदी तक रहा।