Traffic Advisory

Traffic Advisory: नोएडा से दिल्ली..गाड़ी से जाने वाले पहले ट्रैफिक एडवाइजरी पढ़ लीजिए

TOP स्टोरी Trending दिल्ली नोएडा
Spread the love

Traffic Advisory: नोएडा से दिल्ली गाड़ी से जाने वालों के लिए जरूरी खबर है।

Traffic Advisory: नोएडा से दिल्ली गाड़ी (Vehicle) से जाने वालों के लिए जरूरी खबर है। बता दें कि रविवार को जब अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस (Delhi Capitals & Mumbai Indians) के बीच आईपीएल 2025 का महामुकाबला होगा, तो स्टेडियम (Stadium) के बाहर ट्रैफिक का भी बड़ा मैच खेला जाएगा। ऐसे में अगर आप नोएडा से दिल्ली आने की योजना बना रहे हैं, तो ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) ने आपके लिए एडवाइजरी (Advisory) जारी की है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेंः Noida-ग्रेटर नोएडा में रहना होगा महंगा..वजह भी जान लीजिए

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

आपको बता दें कि आईपीएल मैच (IPL Matches) के चलते दिल्ली के आईटीओ और आसपास के इलाकों में आज शाम से रात तक ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) ने शाम 5:30 बजे से लेकर रात 12 बजे तक विशेष पाबंदियां लगाई हैं। खासतौर पर बहादुर शाह जफर मार्ग पर भारी वाहन, कमर्शियल गाड़ियां और बसों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

इन रूट्स पर जाने से बचें

  • बहादुर शाह जफर मार्ग
  • आसफ अली रोड (तुर्कमान गेट और दिल्ली गेट के आसपास)
  • जेएलएन मार्ग (शांति वन से दिल्ली गेट और कमला मार्केट की ओर)

कहां हो सकती है दिक्कत?

आईटीओ, दरियागंज और LNJP अस्पताल की ओर जाने वाले लोगों को खास सतर्क रहने की सलाह दी गई है। यदि जाना जरूरी हो तो समय लेकर निकलें और वैकल्पिक मार्ग अपनाएं।

स्टेडियम में एंट्री की व्यवस्था

  • गेट नंबर 1 से 8 तक के लिए बहादुर शाह जफर मार्ग से आएं।
  • गेट नंबर 15 से 18 तक के लिए जेएलएन मार्ग या बहादुर शाह जफर मार्ग के पेट्रोल पंप के पास से प्रवेश लें।

ये भी पढ़ेंः Noida News: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने किया सुसाइड..वजह जान हैरान रह जाएंगे

कहां करें पार्किंग?

अगर आप मैच देखने स्टेडियम (Stadium) आ रहे दर्शकों के लिए वाहन पार्किंग की सुविधा इन जगहों पर उपलब्ध है।

  • माता सुंदरी रोड
  • राजघाट पावर हाउस
  • वेलड्रोम रोड