Patna Flight

Patna Flight: पटना के लिए IGI जाने की जरूरत नहीं..इस तारीख से इस एयरपोर्ट से डायरेक्ट फ्लाइट

दिल्ली दिल्ली NCR बिहार
Spread the love

Patna Flight: पटना जाने वाले लोगों के लिए गुड न्यूज, अब इस एयरपोर्ट से पटना के लिए मिलेगी फ्लाइट

Patna Flight: दिल्ली-एनसीआर समेत आस पास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। आपको बता दें कि बिहार-पटना जाने वाले लोगों को अब दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट (Hindon Airport) सिविल टर्मिनल से बिहार के पटना (Patna) के लिए अगले महीने की पहली तारीख यानी 1 मई से एअर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) उड़ान शुरू करने जा रहा है। इसके लिए बुकिंग भी शुरुआत भी हो गई है। अब तक हिंडन से कई शहरों के लिए उड़ा सेवाएं शुरू हो चुकी हैं।
ये भी पढे़ंः Greater Noida: Noida-ग्रेटर नोएडा के 66 स्कूलों पर फीस बढ़ोतरी का हंटर

Pic Social Media

फ्लाइट की टाइमिंग भी जान लीजिए

गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट (Hindon Airport) से जल्द ही वाराणसी, लखनऊ के लिए भी उड़ान तैयारियां तेजी से चल रही हैं। एअर इंडिया एक्सप्रेस 1 मई से पटना के लिए भी उड़ान शुरू करने वाला है। हिंडन एयरपोर्ट (Hindon Airport) से चलने वाली पटना के लिए यह 13 वीं फ्लाइट होगी। 180 सीटर विमान होगा। लोग लगभग पौने दो घंटे में पटना पहुंचेंगे। दोपहर 2:25 पर हिंडन से रवाना होगी और शाम 4:10 पर पटना पहुंचेगी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कैसे बुक करें टिकट

वहीं, पटना से हिंडन के लिए यह सुबह 11:50 पर निकलेगी। जो 1:40 पर हिंडन एयरपोर्ट पहुंचेगी। ऑनलाइन टिकट भी कंपनी की वेबसाइट से बुक किया जा सकता है। टिकट चार से साढ़े चार हजार की बुक की जा रही है।

दिल्ली एयरपोर्ट जाने की नहीं होगी जरूरत

नोएडा, गाजियाबाद (Ghaziabad) और आसपास के दूसरे जिलों में बिहार के लोग काफी संख्या में रहते हैं। ये लोग फ्लाइट पकड़ने के लिए दिल्ली जाते थे। इससे उन्हें कई घंटे पहले निकलना पड़ता था। हिंडन एयरपोर्ट से सेवाएं शुरू होने पर इसका फायदा मिलेगा।

ये भी पढ़ेंः Air Ticket: फ्लाइट टिकट खरीदने वालों के लिए बड़ी और ज़रूरी खबर

वाराणसी और लखनऊ के लिए भी जल्द चलेगी फ्लाइट

बहुत ही जल् हिंडन एयरपोर्ट से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लिए जल्द ही उड़ान सेवाएं शुरू होंगी। एयरलाइंस कंपनी का नाम और तारीख घोषित होना बाकी है। इसके बाद संगमनगरी प्रयागराज और अयोध्या जाने वाले लोगों के लिए उड़ान शुरू होने की संभावना है।

इन शहरों के लिए है अभी मिल रही है फ्लाइट

आपको बता दें कि अभी हिंडन एयरपोर्ट सिविल टर्मिनल से गोवा, बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, जम्मू, भुवनेश्वर, किशनगढ़, भटिंडा, आदमपुर, नांदेड, लुधियाना के लिए फ्लाइट चल रही है। इस विषय में गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग ने बताया कि पटना, वाराणसी, और लखनऊ के लिए जल्द फ्लाइट उड़ेंगी। इनकी तैयारी करीब करीब पूरी कर ली गई है। इसकी जल्द ही घोषणा की जाएगी। तीनों शहरों के लिए उड़ान शुरू होने से यहां के लोगों को काफी फायदा मिलेगा।