16 august ka rashifal

Aaj 16 August 2025 Ka Rashifal: 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी!

Yours राशि भक्ति
Spread the love

Aaj 16 August 2025 Ka Rashifal: आज 16 अगस्त है, आज का दिन विशेष है क्योंकि आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। द्वापर युग में भगवान विष्णु ने भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि की रात श्रीकृष्ण के रूप में अवतार लिया था। जन्माष्टमी केवल उपवास करने का अवसर नहीं है, ये पर्व आत्म-संयम, भक्ति और आंतरिक शुद्धि का माध्यम बनता है। कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि कृष्ण जन्माष्टमी का दिन आज कई राशियों के लिए सौभाग्य लेकर आ रहा है।  महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

मेष  (Aries)  मेष राशि के लोगों के लिए आय के फिलहाल, अच्छे स्रोत बनेंगे। आपकी आय अच्छी बनी रहने के आसार हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आध्यात्मिक उन्नति होगी। फिलहाल, नई सूचनाएं और संदेश आपकी महत्वाकांक्षाओं को नए पर लगा सकते हैं। यात्राओं की अधिकता के कारण स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। वित्तीय मामलों में अपको व्यस्तता बनी रहेगी। संक्रमित रोगों से बचना चाहिए।

वृषभ (Taurus)   आज कोई खुशखबरी मिलने से दिन भर खुशी का माहौल बना रहेगा। पिछले कुछ समय से जिस काम के लिए कोशिश कर रहे थे, आज उसमें तेजी आएगी और आपको सफलता भी मिलेगी। अनुभवी लोगों से मेल-मिलाप और नई जानकारियां मिलेंगी। किसी दोस्त या रिश्तेदार की गलत सलाह आपके लिए परेशानी का कारण बनेगी और इस वजह से आपकी निजी गतिविधियों में भी रुकावट आ सकती हैं। किसी करीबी रिश्तेदार की पैसों से मदद करने से पहले अपने बजट का भी ध्यान रखें।

मिथुन (Gemini)  आज का दिन आपके लिए खर्चों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। व्यापार पहले से बेहतर चलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। आप अपनी शौक मौज की चीज को लेकर खर्चा करेंगे, जिसमें आप सेविंग भी लगा सकते हैं। आप अपने घर के रिनोवेशन का काम शुरू कर सकते हैं। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। आप किसी काम को लेकर कर्ज लेने से बचे। आज के राशिफल अनुसार आपके प्रेम संबंधों में गहराई और स्थिरता आएगी।

कर्क (Cancer)  आज के दिन आप नई नई तकनीक की पूरा लाभ उठाने की कोशिश करेंगे, लोग आपके मुंह पर मीठा बोलेंगे लेकिन मन में ईर्षा भारी रहेगी पीठ पीछे कुछ न कुछ हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं. आप नई नौकरी पर विचार करना चाहेंगे. आप जिस नई नौकरी या नए काम की तलाश में हैं, उस पर ठीक से विचार कर लें. नीरस स्वभाव के कारण रचनात्मक योजनाओं को सार्थक करने में मन असमर्थ होगा, सब कुछ ठीक होते हुए भी मन में अरुचिकर लगेगा. कार्य स्थल शांति एवं सुख बढ़ेगा. साथी की भावनाओं को समझना और सम्मान देना जरूरी होगा। मतभेदों को प्यार और धैर्य से सुलझाएं।

सिंह (Leo)  आज किसी दूर के रिश्तेदार से अचानक मिली खबर आपका दिन बना सकती है. धन लाभ की प्रबल संभावनाएं हैं और किसी पर अनैतिक दबाव या काम न कराएं. पूजा पाठ में मन कम ही लगेगा. जरूरत पडऩे पर आपको मदद जरूर मिलेगी. आर्थिक मदद मिलेगी. कोई सत्ताधारी मुसीबत के समय आपकी मदद को आगे आएगा. सेहत का ध्यान रखें. सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है. 

कन्या (Virgo) कन्या राशि के लोग इन दिनों काफी ऊंचे ख्यालों में खोये रहेंगे और कुछ कल्पनायें आपके मन को व्यथित कर सकती है। नई परियोजनाओं की शुरुआत करें और दूसरों का सहयोग लेने में हिचक न दिखाएं।फिलहाल, कामकाज में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, आज आपका दांपत्य जीवन सामान्यत: ठीक रहेगा। नवीन रोजगार प्राप्ति में सहायता मिलेगी।

तुला (Libra)  तुला राशि वालों के लिए 16 अगस्त का दिन अत्यंत शुभ और फलदायी रहेगा. इस दिन आपको बिजनेस में फायदा मिलेगा और लव रिलेशन मजबूत रहेंगे एक दूसरे से अपनी भावनाओं को शेयर करें और साथ देने के लिए हमेशा आगे रहें. इस दिन आपकी सेहत पहले के मुकाबले अच्छी रहेगी. इस दिन आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद भी आप पर बना रहेगा. आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी. साथ ही आप करियर में प्रगति की राह पर आगे बढ़ेंगे.

वृश्चिक (Scorpio)  आज सामाजिक और आसपास की गतिविधियों में आपका मन लगा रहेगा। साथ ही किसी प्रेरक व्यक्ति से मुलाकात होगी और महत्वपूर्ण और ज्ञानवर्धक जानकारियां भी मिलेंगी। मन की शांति रहेगी और दैनिक व रोजमर्रा के काम भी पहले जैसे चलते रहेंगे। इस समय पैतृक संपत्ति या लेनदेन से संबंधित किसी बात पर भाइयों से वाद-विवाद होने की आशंका बन रही है। हालांकि आप अपने सही व्यवहार द्वारा हालात संभाल लेंगे। आलस और सुस्ती की वजह से अपने कामों को टालने की कोशिश न करें।

 मकर (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक-ठाक रहने वाला है, क्योंकि आप कुछ पुरानी समस्याओं को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह भी दूर  होगी। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आप कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं। आप अत्यधिक पानी वाली जगह जाने से बचे। राजनीति में आपको किसी काम के लिए पुरस्कार मिल सकता है। 

कुंभ (Aquarius) आज अच्छे कार्य में धन खर्च होगा. निर्माण कार्य से लाभ होगा. आज योजनाओं के फलीभूत होने से आपका मन प्रसन्न होगा. आपकी मेहनत, लगन व कार्य कुशलता को परखने के लिए आपको कोई ऐसा काम दिया जा सकता है, जिसे आपको निर्धारित समय में ही पूरा करना होगा. घर परिवार में सुख शांति के अवसर प्राप्त होंगे. विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में सफलता मिलेगी. शारीरिक रूप से आप सफल रहेंगे. वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा.

 मीन (Pisces)  आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहेगा, उनको आर्थिक स्थिति को लेकर टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी की भावनाओं का सम्मान करें। संतान ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आपका भगवान की भक्ति में खूब मन लगेगा। आप अपने आस पड़ोस में किसी वाद विवाद में ना पड़े, नहीं तो वह आपके लिए समस्या बन सकती है। आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)