Noida

Noida में आज रहेगा बड़ा ट्रैफिक डायवर्जन.. घर से निकलने से पहले पढ़िए पूरी खबर

Trending नोएडा
Spread the love

जन्माष्टमी के मौके पर ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Noida News: नोएडा में जन्माष्टमी के अवसर पर ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) ने यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए एक विशेष एडवाइजरी (Special Advisory) जारी की है। शनिवार को सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर (ISKCON Temple) और सेक्टर-19 के सनातन धर्म मंदिर में होने वाले मुख्य कार्यक्रमों के कारण कई रास्तों को बंद किया जाएगा और कुछ मार्गों पर डायवर्जन लागू होगा। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और परेशानी से बचने के लिए इस एडवाइजरी का पालन करें। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

इस्कॉन मंदिर और एनटीपीसी क्षेत्र में यातायात प्रतिबंध

ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) के अनुसार, इस्कॉन मंदिर और एनटीपीसी लूप पर वाहनों का उतरना और चढ़ना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। एनटीपीसी अंडरपास चौराहे से गिझौड़ चौराहे की ओर और गिझौड़ चौक से एनटीपीसी की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। गिझौड़ चौराहे से अट्टा अंडरपास की ओर जाने वाले वाहन गिझौड़ चौराहे से बाएं मुड़कर होशियारपुर तिराहे की ओर जाएंगे, जहां से दाहिने मुड़कर सिटी सेंटर-गिझौड़ चौक और समरविला तिराहा होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: गौड़ सिटी का परिवार चिल्लाता रहा, कैब ड्राइवर गाड़ी भगाता रहा

इस्कॉन मंदिर के लिए पार्किंग व्यवस्था

इस्कॉन मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को अपने वाहन एडोब बिल्डिंग के पास बनी पार्किंग में खड़ा करना होगा, जहां से वे पैदल मंदिर तक जा सकेंगे। सेक्टर 12-22 की ओर से आने वाले वाहन एनटीपीसी अंडरपास के ऊपर से यू-टर्न लेकर एडोब मैदान में पार्किंग कर सकेंगे। इसके अलावा, वीवीआईपी पार्किंग के लिए वाहन सेक्टर 33-34 तिराहे से प्रवेश कर शिल्प हॉट पार्किंग में वाहन खड़ा कर पैदल मंदिर तक जा सकेंगे।

Pic Social Media

सेक्टर-60, 62 और इंदिरापुरम की ओर जाने वाले मार्ग

जिन वाहनों को सेक्टर 31-25 चौराहे से गिझौड़ चौराहा होते हुए सेक्टर-60, सेक्टर-62 या इंदिरापुरम, गाजियाबाद की ओर जाना है, उन्हें वैकल्पिक मार्ग अपनाना होगा। ये वाहन सेक्टर 31-25 चौराहे से स्पाइस मॉल चौराहा, एडॉब चौक, सेक्टर-22, सेक्टर-23 और सेक्टर-54 तिराहा होते हुए गिझौड़ चौराहा पहुंचकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। एलिवेटेड रोड पर यातायात सामान्य रूप से चालू रहेगा।

सेक्टर-19 सनातन धर्म मंदिर के आसपास यातायात व्यवस्था

सेक्टर-19 में सनातन धर्म मंदिर के आसपास यातायात व्यवस्था को स्थिति के अनुसार नियंत्रित किया जाएगा। सेक्टर 19-27 डीएम चौक से राय रेजीडेंसी के बीच और डीएम चौक से टेलीफोन एक्सचेंज की ओर वाहनों का आवागमन आवश्यकतानुसार प्रतिबंधित रहेगा।

ये भी पढ़ेंः FasTag: कैसे मिलेगा फ़ास्टैग पास, कैसे होगा रिचार्ज, जानिए पूरी डिटेल

आपात स्थिति में संपर्क करें इस नंबर पर

जन्माष्टमी के दौरान इस्कॉन मंदिर (ISKCON Temple) के लिए वैकल्पिक पार्किंग के रूप में सेक्टर-21 स्टेडियम का उपयोग किया जा सकता है। यदि एडोब पार्किंग में बरसात का पानी भर जाता है या इसकी क्षमता पूरी हो जाती है, तो वाहनों को सेक्टर-21 स्टेडियम की पार्किंग में खड़ा करना होगा। वहां से श्रद्धालु पैदल इस्कॉन मंदिर कार्यक्रम स्थल तक जा सकेंगे। किसी भी आपात स्थिति में यातायात हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क किया जा सकता है।