Noida

Noida की इस सोसायटी में डॉग्स को लेकर मारपीट..पढ़िए ख़बर

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Noida की इस सोसायटी में हुआ जमकर हंगामा, वीडियो हुआ वायरल

Noida News: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में रहने वाले लोगों को पालूत कुत्तों का डर हमेशा सताता रहता है। बड़ी-बड़ी सोसाइटियों में रहने वाले लोग भी डॉग अटैक (Dog Attack) का शिकार हो जाते हैं। नोएडा के सेक्टर-134 में स्थित कॉसमॉस सोसाइटी (Cosmos Society) से भी ऐसी ही कुछ खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि देर रात सोसाइटी में जमकर हंगामा हुआ। सोसाइटी के लोगों ने एक महिला पर बाहर से लोगों को बुलाकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida से फरीदाबाद..बस 1 महीने बाद मिलने वाली है बड़ी खुशखबरी

इस मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने आरोपियों को एम्बुलेंस से बाहर खींचने का प्रयास किया। पुलिस जब सोसाइटी पहुंची तो भी लोग बहस करते दिखे। पुलिस बार बार समझाने का कोशिश करती रही। हालांकि इसके बाद पुलिस (Police) आरोपियों को लेकर थाने पहुंची यहां भी बड़ी संख्या में सोसाइटी के लोग पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानिए क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि पूरा माला डॉग को लेकर हुआ है। आरोप है तमन्ना नाम की एक महिला सोसाइटी में डॉग को खाना देती है। जिससे यहां स्ट्रीट डॉग्स (Street Dogs) की संख्या बढ़ती ही जा रही है। कई बार बच्चों और सोसाइटी के लोगों भी डॉग बाइट का शिकार हो चुके है। रविवार को भी ऐसा ही हुआ। सोसाइटी के राहुल ने तमन्ना को डॉग्स को खाना देने से मना किया। जिस पर बहस शुरू हो गई। आरोप है तमन्ना ने बाहर से तीन से चार लोगों को बुलाया और सोसाइटी के लोगों के साथ गालीगलौज और मारपीट की।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

इसके विरोध में सोसाइटी के लोग थाना एक्सप्रेस वे पहुंच गए। यहां हंगामा किया। मामले को तूल पकड़ता देख पुलिस अधिकारियों ने हस्ताक्षेप किया और मामले को शांत कराया। इसके बाद पीड़ित की शिकायत पर तमन्ना ग्रोवर समेत 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढे़ंः Noida-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से सफ़र करने वालों के लिए अच्छी ख़बर आ गई

वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हो रहे है। पहले वीडियो में सोसाइटी के लोग थाने में मौजूद है। वहां सोसाइटी के और लोगों को बुलाने के लिए कहा रहे है। थाने में लगभग 60 से ज्यादा लोग वीडियो में दिख रहे है। दूसरे वीडियो में भी भीड़ दिख रही है। लोग आपस में बात कर रहे है कि ये लोग हमे बार बार गोली मारने की धमकी देते है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।