Delhi के पश्चिम विहार मेट्रो स्टेशन पर मचा हड़कंप..VIDEO देख कांप जाएगी रूह

दिल्ली दिल्ली NCR

Delhi Metro: राजधानी दिल्ली की मेट्रो आई दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती है। सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो हटा नहीं होता है कि दूसरा फिर आ जाता है। एक बार फिर से दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है, वायरल वीडियो में एक CISF के जवान ने खुद को गोली मार ली है। यह पूरी घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे (CCTV Cameras) में कैद हो गई है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना पश्चिम विहार मेट्रो स्टेशन की बताई जा रही है।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: Gaur City के VVIP होम्स में लड़की को सुसाइड के लिए उकसाने वाला आरोपी अरेस्ट

सीआईएसएफ के जवान ने खुद को मारी गोली

सोशल मीडिया एक्स पर @MithilaWaala नाम के यूजर ने वीडियो शेयर किया है, शेयर किए गए वीडियो में एक सीआईएसएफ (CISF) का जवान बैठा दिखाई दे रहा है, थोड़ी देर बाद वह अपने राइफल को अपने कनपटी पर लगाता है और गोली चला देता है, जिससे गोली उसके सिर में लग जाती है। इसके बाद वहां एक जवान आता है और वह अपने सीनियर अफसर को बुलाकर लाता है। इसके बाद अफरा-तफरी मच जाती है।

ये भी पढ़ेंः अब बैंक जाने की ज़रूरत नहीं! UPI से भी खाते में जमा कर सकेंगे पैसा

जानिए पूरा मामला

प्राप्त सूचना के अनुसार, यह घटना दिल्ली के पश्चिम विहार वेस्ट मेट्रो स्टेशन की है। जहां मेट्रो स्टेशन पर तैनात सीआईएसएफ जवान ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। जवान 2022 से दिल्ली मेट्रो में तैनात था। जवान ने अपनी सर्विस राफइल से खुद को गोली मारी है, जिससे उसकी मौत हो गई है। मृतक जवान की पहचान महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के रहने वाले सहारे किशोर के रूप में हुई है। हालांकि सुसाइड क्यों की इसकी वजह अभी तक सामने नहीं आ पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।